राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (National Disaster Response Force) ने 18 जनवरी को अपने 15 वें स्थापना दिवस के रूप में मनाया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), देश का एक विशेष बहु-कुशल बल हैं, जो 19 जनवरी, 2006 को अस्तित्व में आया था, जिसने आपदा मोचन अभियानों में मानव जीवन और राष्ट्रीय संपत्ति को बचाने में सराहनीय भूमिका निभाई हैं।
NDRF ने अपनी निस्वार्थ सेवा और आपदा प्रबंधन में बेजोड़ व्यावसायिकता के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा नाम और प्रसिद्धि अर्जित की है। एनडीआरएफ ने अपने 3100 ऑपरेशनों में एक लाख से अधिक लोगों की जान बचाई है और आपदा के दौरान 6.7 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला है। इस अवसर पर ‘शहरी बाढ़ और चुनौतियों’ और ‘आपदा प्रबंधन में जैव प्रौद्योगिकी और नई तकनीक’ पर एक कार्यशाला भी आयोजित की गई।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- एसएन प्रधान एनडीआरएफ के मौजूदा महानिदेशक हैं।



मेटा इंडिया ने अमन जैन को सार्वजनिक नीति...
Year Ender 2025: भारत में प्रमुख संवैधान...
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परमाणु ऊर्जा क्षे...

