इसरो 17 जनवरी, 2020 को फ्रेंच गुयाना से एरियन-5 प्रक्षेपण यान (VA 251) के जरिए जीसैट -30 उपग्रह लॉन्च करेगा। जीसैट -30 भारत का संचार उपग्रह है, जो सी और केयू बैंड में जियोस्टेशनरी ऑर्बिट से संचार सेवाएं प्रदान करने के लिए इसरो द्वारा विकसित की गई I-3K बस संरचना पर कॉन्फ़िगर किया गया है। ।
उपग्रह इसरो की पूर्व इन्सैट / जीसैट उपग्रह श्रृंखला से है। 3357 किलोग्राम वजनी, जीसैट -30 इनसैट -4 ए अंतरिक्ष यान सेवाओं के स्थान पर सेवा प्रदान करेगा। यह उपग्रह केयू बैंड में भारतीय मुख्य भूमि और द्वीपों को, सी बैंड में खाड़ी देशों, बड़ी संख्या में एशियाई देशों और आस्ट्रेलिया को कवरेज प्रदान करता है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- इसरो के अध्यक्ष: के सिवन; मुख्यालय: बेंगलुरु; स्थापित: 1969



Pod Taxi Project: बिना ड्राइवर चलेगी भार...
2025 में UPI QR कोड की तैनाती 15% बढ़ी, ...
एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्त...


