Categories: Uncategorized

ग्लोबल सोशल मोबिलिटी इंडेक्स 2020: सामाज को बेहतर बनाने वाले देशों की सूची हुई जारी

विश्व आर्थिक मंच द्वारा ग्लोबल सोशल मोबिलिटी 2020 की पहली रिपोर्ट “ग्लोबल सोशल मोबिलिटी रिपोर्ट 2020: इक्वलिटी, अपोरचुनिटी एंड ए न्यू इकनोमिक इमप्रेटिव” जारी की गई है। इस रिपोर्ट में 82 देशों का ग्लोबल सोशल मोबिलिटी इंडेक्स (GSMI) भी जारी किया गया।
इंडेक्स के अनुसार, भारत 42.7 अंक के साथ 76 वें स्थान पर है, जबकि डेनमार्क सूची में सबसे ऊपर है। भारत इस इंडेक्स में 5 देशों संयुक्त राज्य अमेरिका (अमेरिका), जापान और जर्मनी, चीन के साथ शामिल हैं, जो सोशल मोबिलिटी को बेहतर बनाकर सर्वाधिक लाभ उठा सकते हैं
सामाजिक सुरक्षा और उचित वेतन वितरण ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें भारत को अधिक सुधार की आवश्यकता है।  भारत सामाजिक सुरक्षा और उचित वेतन देने के मामले में 79 वें स्थान पर है। भारत आजीवन शिक्षा के मामले में 41 वें स्थान पर है जबकि कामकाज की परीस्थिति में 53 वें स्थान पर है। अस्थायी रोजगार के मामले में सऊदी अरब के बाद श्रमिकों का दूसरा सबसे ऊंचा स्तर है।
सूचकांक के शीर्ष 10 देश:


क्र.सं.

देश
1

डेनमार्क

2

नॉर्वे

3

फिनलैंड

4

स्वीडन

5

आइसलैंड

6

नीदरलैंड

7

स्विट्जरलैंड

8

ऑस्ट्रिया

9

बेल्जियम

10

लक्समबर्ग

76

भारत

क्या है सोशल मोबिलिटी ?

सामाजिक गतिशीलता को किसी की भी व्यक्तिगत परिस्थितियों द्वारा या उसके माता-पिता से संबंधित परिस्थितियों के “उतार” या “चढ़ाव” द्वारा समझा जा सकता है। साफ शब्दों में कहा जाए तो प्रत्येक बच्चे में अपने माता-पिता से बेहतर जीवन का अनुभव करने की क्षमता होती है। दूसरी ओर, सापेक्ष सामाजिक गतिशीलता जीवन में किसी व्यक्ति के परिणामों पर सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के प्रभाव का आकलन है। इसे स्वास्थ्य से लेकर शैक्षिक उपलब्धि और आय जैसे कई परिणामों द्वारा मापा जा सकता है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • विश्व आर्थिक मंच की स्थापना: जनवरी 1971
  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
  • संस्थापक और अध्यक्ष: क्लाउस श्वाब
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

WHO ने वैश्विक पोलियो उन्मूलन को मजबूत करने हेतु नए nOPV2 टीके को दी प्रीक्वालिफिकेशन मंजूरी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक अतिरिक्त नवीन ओरल पोलियो वैक्सीन टाइप-2 (nOPV2) को प्रीक्वालिफिकेशन…

1 day ago

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप 2026: भारत 94 मेडल के साथ मेडल टैली में टॉप पर

भारत ने डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में हुई एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप 2026 में शानदार…

2 days ago

भारतीय सेना पहले इंटरनेशनल मिलिट्री एडवेंचर चैलेंज कप (IMACC) 2026 की मेज़बानी करेगी

भारतीय सेना 18 से 23 फरवरी 2026 तक पूर्वी हिमालय की तराई में पहली बार…

2 days ago

नेशनल स्टैटिस्टिकल सिस्टम्स ट्रेनिंग एकेडमी ने 18वां स्थापना दिवस मनाया

राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणाली प्रशिक्षण अकादमी (NSSTA), जो सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के अंतर्गत…

2 days ago

नीति आयोग ने “ट्रेड वॉच क्वार्टरली” का छठा संस्करण जारी किया

NITI Aayog ने वित्त वर्ष 2025–26 की दूसरी तिमाही (जुलाई–सितंबर 2025) के लिए अपनी प्रमुख…

2 days ago

उदय कोटक गिफ्ट सिटी के चेयरमैन नियुक्त

गुजरात सरकार ने कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर उदय कोटक को गांधीनगर में मौजूद GIFT…

2 days ago