
भारत का सबसे भारी, सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली उपग्रह GSAT-11 फ्रेंच गुयाना से एरियानेस स्पेस रॉकेट द्वारा सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है. कुरौ में एरियान लॉन्च कॉम्प्लेक्स से उड़ान भरने वाले, एरियान-5 व्हीकल ने GSAT-11 को कक्षा में लगभग 33 मिनट तक बाद एक त्रुटिरहित उड़ान में छोड़ा गया.
उपग्रह पूरे देश में ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और नई पीढ़ी के अनुप्रयोगों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच भी होगा. इसरो के अध्यक्ष के. शिवान के अनुसार, GSAT-11 भारत के लिए सबसे प्रम्य्ख अंतरिक्ष संपत्ति होगी और यह देश को 16 Gbps डेटा लिंक की तरह की कुछ सुविधाएँ प्रदान करेगा.
संक्षेप में GSAT-11 के बारे में: उपग्रह में 38 स्पॉट बीम के साथ-साथ आठ उप-बीम हैं, जो पूरे देश को दूरदराज के स्थानों सहित कवर करेंगे.
लॉन्च द्रव्यमान: 5854 किलोग्राम.
मिशन की अवधि: 15 वर्षों.
शक्ति: 13.6 किलोवाट
एरियन-5 VA-246.
उपग्रह का प्रकार: संचार.
उत्पादक: ISRO.
उपयोग: संचार.
कक्षा प्रकार: GTO.
कक्षा प्रकार: GTO.
उपरोक्त समाचार से IBPS Clerk Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- निदेशक: के. शिवान, मुख्यालय: बेंगलुरु, स्थापना: 1969.


भारत में कॉफी बागान: वैश्विक रैंक, क्षेत...
सिंगापुर चांगी एयरपोर्ट ने 2025 का दुनिय...
पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरा WHO ग्लोबल सम...

