
ब्रिटेन के तीन वैज्ञानिक डेविड जे थूल्स, डंकन हाल्डेन और माइकल कोस्टरलिट्ज़ को संयुक्त रूप से भौतिक विज्ञान में वर्ष 2016 का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा. इन्हें यह पुरस्कार ‘द्रव्य (मैटर) के अवस्थाओं पर खोज’ के लिए दिए जाने की घोषणा की गई है.
नोबेल कमिटी ने कहा है कि इस बार के विजेताओं ने ‘अबूझ दुनिया को समझने के लिए दरवाजे खोले हैं’. पुरस्कार राशि का आधा हिस्सा डेविड थूल्स को मिलेगा जबकि बाकी आधे को अन्य दोनों वैज्ञानिकों को दिया जाएगा.
अब इस ख़बर से संबंधित कुछ प्रश्नों की बात करते हैं :
1.वर्ष 2016 का भौतिकी का नोबेल किस देश के वैज्ञानिकों को दिए जाने की घोषणा की गई है ?
2.वर्ष 2016 का भौतिकी का नोबेल किस खोज के लिए दिया गया है ?
स्रोत – दि हिन्दू