Home   »   ईज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस रिपोर्ट 2016...

ईज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस रिपोर्ट 2016 : आंध्रप्रदेश, तेलंगाना शीर्ष पर

ईज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस रिपोर्ट 2016 : आंध्रप्रदेश, तेलंगाना शीर्ष पर |_50.1
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने 31अक्टूबर 2016 को राज्यानुसार “बिजनेस में आसानी” (Ease of Doing Business) की रैंकिंग पर रिपोर्ट जारी की है. यह रैंकिंग 340 सूत्री व्यापार सुधार कार्य योजना के आधार पर और राज्यों द्वारा उनके क्रियान्वयन पर हैं. इसमें 30 जून 2016 से 1 जुलाई 2015 की अवधि को शामिल किया गया है.
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ने 98.78 फीसदी के साथ अखिल भारतीय रैंकिंग में सबसे शीर्ष स्थान प्राप्त किया. जिनके बाद 98.21 प्रतिशत के साथ गुजरात; 97.32 प्रतिशत के साथ छत्तीसगढ़ और 97.01 प्रतिशत के साथ मध्य प्रदेश रहा. हरियाणा 96.95 प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर रहा जिसके बाद 96.57 प्रतिशत के साथ झारखंड; 96.43 प्रतिशत के साथ राजस्थान, 96.13 प्रतिशत के साथ उत्तराखंड और महाराष्ट्र ने 92.86 प्रतिशत के साथ शीर्ष 10 को  पूरा किया.
अब इस खबर से संबंधित कुछ प्रश्नों पर चर्चा करते हैं :
Q1. 31 अक्टूबर 2016 को राज्यानुसार “बिजनेस में आसानी” (Ease of Doing Business) रैंकिंग में शीर्ष पर कौन से राज्य रहे ?
Q2. देश की वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री का नाम बताइये ?


उत्तर
1. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना
2. निर्मला सीतारमण

                                                                                                                                            स्रोत – दि हिन्दू

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *