Home   »   अंडर-18 हॉकी : भारत ने पाक...

अंडर-18 हॉकी : भारत ने पाक को 3-1 से हराया, फाइनल में बांग्लादेश से भिडंत

अंडर-18 हॉकी : भारत ने पाक को 3-1 से हराया, फाइनल में बांग्लादेश से भिडंत |_2.1
पुरुषों की चौथी ‘अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट’ के दूसरे सेमीफाइनल में, भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से करारी शिकस्त देकर इस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया. अब भारत शुक्रवार को फाइनल में मेजबान बांग्लादेश से भिड़ेगा.
भारत पहले भी इस टूर्नामेंट में सफल रहा है. 2001 में वह ये ख़िताब अपने नाम करने में सफल रहा था जबकि वर्ष 2009 में वह पांचवे स्थान पर रहा था. भारत की जीत के तुरंत बाद खेल मंत्री विजय गोयल ने भारतीय टीम को पाकिस्तान पर जीत के लिये ट्विटर पर बधाई दी.

अब इस समाचार से संबंधित कुछ प्रश्नों की बात करते हैं :
1.  पुरुषों की चौथी ‘अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट’ कहाँ खेला जा रहा है ?
2. भारत ने ‘अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट’ ख़िताब किस वर्ष जीता था ? 

                                                                                                   स्रोत- खबर.एनडीटीवी.कॉम

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *