Home   »   चीन से हारकर भारत ब्रिक्स अंडर-17...

चीन से हारकर भारत ब्रिक्स अंडर-17 फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर

चीन से हारकर भारत ब्रिक्स अंडर-17 फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर |_2.1
भारत ब्रिक्स अंडर-17 फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को चीन से 0-1 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया. टूर्नामेंट में यह उसकी लगातार तीसरी हार थी. टूर्नामेंट में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में यह मैच जीतना था. भारत तालिका में सबसे नीचे है. इससे पूर्व अपने पहले मुकाबले में वह रूस से 1-0 से और दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से 1-0 से हारा था. उसे अब अपना आखिरी लीग मुकाबला गुरूवार को ब्राज़ील के खिलाफ खेलना है.

दूसरी ओर ब्राज़ील, दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुँच गया है. अब दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में पहुँचने के लिए रूस के खिलाफ अपने अंतिम मैच में जीत दर्ज करनी होगी. यह टूर्नामेंट गोवा में हो रहा है. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 15 अक्टूबर 2016 को पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, फार्तोदा, मरगांव में खेला जाएगा.

अब इस ख़बर से संबंधित कुछ प्रश्नों की बात करते हैं :
1. ब्रिक्स अंडर 17 फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुँचने वाली पहली टीम का नाम बताइए ?
2. ब्रिक्स देशों के नाम बताइए ?

उत्तर
1. ब्राज़ील
2. ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका 


                                                                                                                                  स्रोत – दैनिक जागरण

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *