केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने केरल के कोच्चि में 15वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) सम्मेलन और एक्सपो 2022 के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन और प्रदर्शनी के इस 15वें आयोजन की मेजबानी के लिए कोच्चि उपयुक्त स्थान है, क्योंकि इसने शहरी क्षेत्रों में निर्बाध सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए खुद को एक अनुकरणीय शहर के रूप में प्रतिष्ठित किया है। एक ऐसी प्रणाली बनाने पर इसका ध्यान केंद्रित करना जो लोगों को निजी वाहनों से परिवहन के सार्वजनिक साधनों का विकल्प अपनाने के लिए प्रोत्साहित करे, एक प्रशंसनीय उद्देश्य है। यह केंद्र के ‘वाहनों के बजाय लोगों को ले जाने’ के उद्देश्य के साथ तालमेल स्थापित करता है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
श्री हरदीप सिंह पुरी और केरल के मुख्यमंत्री श्री पिनाराई विजयन ने 04 नवंबर, 2022 को कोच्चि में संयुक्त रूप से 15वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) सम्मेलन और एक्सपो 2022 का उद्घाटन किया। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा केरल सरकार के सहयोग से केरल के कोच्चि स्थित होटल ग्रैंड हयात में 4 से 6 नवंबर, 2022 तक इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वैश्विक संदर्भ में भारतीय मेट्रो लाइनों की तीव्र प्रगति के बारे में चर्चा करते हुए, श्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सितंबर 2022 तक, 20 शहरों में 810 किलोमीटर मेट्रो लाइन चालू है और 27 शहरों में 980 किलोमीटर से अधिक मेट्रो नेटवर्क और आरआरटीएस का नेटवर्क वर्तमान में निर्माणाधीन है। फिलहाल भारत में दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क है, और जल्द ही जापान और दक्षिण कोरिया जैसी उन्नत अर्थव्यवस्थाओं को पीछे छोड़ते हुए यह तीसरा सबसे बड़ा नेटवर्क बन जाएगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित कृषि-खाद्य प्रणालियों में…
World Sleep Day 2026: शरीर की क्रियाओं का नींद सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बगैर…
मध्य प्रदेश सरकार ने 13 मार्च 2026 को लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी…
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बारबाडोस में आयोजित Bim10 लीग 2023/24 के दौरान भ्रष्टाचार के…
केंद्र सरकार ने ईरान में जारी संकट को देखते हुए स्थिति पर करीब से नजर…
साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees' Provident Fund Organisation)…