पंजाब ने शूट आउट में उत्तर प्रदेश को 4-3 से हराकर 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब जीता। कड़े मुकाबले में पंजाब के लिए सुखविंदर सिंह (पांचवें मिनट), जरमन सिंह (33वें मिनट) और जोबनप्रीत सिंह (39वें मिनट) ने गोल दागे जबकि उत्तर प्रदेश के लिए अजीत यादव (31वें मिनट), सूरज पाल (48वें मिनट) और आकाश पाल (54वें मिनट) ने गोल किए जिससे निर्धारित समय के बाद मुकाबला 3-3 से बराबर था।
शूट आउट के दौरान उत्तर प्रदेश के आकाश पाल, नितीश भारद्वाज और अजीत यादव ने गोल किए जबकि पंजाब के लिए जपनीत सिंह, सुखविंदर सिंह, जरमन सिंह और लवनूर सिंह ने गोल दागकर अपनी टीम के लिए खिताब सुनिश्चित किया। तीसरे स्थान के प्ले ऑफ में हरियाणा ने कर्नाटक को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया। टीम के लिए अमित खासा (30वें मिनट), नवराज सिंह (50वें मिनट), नितिन (54वें मिनट), मनीष कुमार (55वें मिनट) और साहिल रुहाल (59वें मिनट) ने गोल किए।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]हर साल 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) मनाया जाता…
नासा का आर्मिटस II मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों ने अमेरिका के फ्लोरिडा से उड़ान…
समुद्री संरक्षण को बनाए रखने के लिए, भारत ने 'भवसागर' रेफरल सेंटर को गहरे समुद्र…
1 अप्रैल को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का स्थापना दिवस मनाया जाता है, इसकी स्थापना…
एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाते हुए, आंध्र प्रदेश 14 अप्रैल, 2026…
भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन, IndiGo ने विमानन क्षेत्र के अनुभवी विलियम वॉल्श को अपना…