Categories: Uncategorized

संपत्ति के मामले में मुंबई दुनिया का 14वां शीर्ष शहर


‘न्यू वर्ल्ड वेल्थ’ नामक एक रिपोर्ट के अनुसार भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई कुल संपत्ति के आधार पर दुनिया के 15 शीर्ष शहरों में शामिल है. मुंबई वासियों के पास 820 अरब डॉलर की संपत्ति है जिसके साथ वह 14वें स्थान पर है.

लंदन इस सूची में प्रथम स्थान पर है. रिपोर्ट के अनुसार 45,000 करोड़पतियों, 28 अरबपतियों के साथ-साथ मुंबई में बंबई शेयर बाजार भी है और यह देश की आर्थिक राजधानी भी है. भारत के एक मात्र शहर मुंबई को ही इस सूची में स्थान मिला है. इस रिपोर्ट में कुल संपत्ति से आशय देश के सभी व्यक्तियों के पास उपलब्ध उनकी निजी संपत्ति से है.

‘न्यू वर्ल्ड वेल्थ’ रिपोर्ट :-
1. लंदन – 2,700 अरब डॉलर की संपत्ति
2. न्यूयॉर्क – 2,600 अरब डॉलर की संपत्ति
3. टोक्यो – 2,200 अरब डॉलर की संपत्ति
4. सॉन फ्रांसिस्को समुद्री क्षेत्र – 1,900 अरब डॉलर की संपत्ति
5. बीजिंग – 1800 अरब डॉलर की संपत्ति
6. शंघाई – 1600 अरब डॉलर की संपत्ति
14. मुंबई – 820 अरब डॉलर की संपत्ति

अब इस खबर से संबंधित कुछ प्रश्नों पर चर्चा करते हैं :
Q1. न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट में संपत्ति के मामले में भारत का कौन सा शहर दुनिया के शीर्ष 15 शहरों में शामिल है ?
Q2. न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट में संपत्ति के मामले में कौन सा शहर शीर्ष पर है ?

उत्तर
1. मुंबई
2. लन्दन
स्रोत – दैनिक जागरण
admin

Recent Posts

भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं कण्ठमाला के मामले, जानें क्या है लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

कण्ठमाला एक वायरल बीमारी है जो मम्प्स वायरस के कारण होती है, जो पैरामाइक्सोवायरस परिवार…

7 hours ago

भारतीय सेना और पुनीत बालन ग्रुप ने पुणे में बनाया पहला संविधान गार्डन

भारतीय सेना और पुनीत बालन समूह ने पुणे में देश के पहले संविधान पार्क का…

8 hours ago

भारत 46वीं अंटार्कटिक संधि सलाहकार बैठक की मेजबानी करेगा

भारत 20 से 30 मई, 2024 तक कोच्चि, केरल में 46वीं अंटार्कटिक संधि सलाहकार बैठक…

8 hours ago

कोर सेक्टर की वृद्धि दर मार्च में घटकर 5.2 प्रतिशत पर पहुंची

मार्च में, भारत के मुख्य क्षेत्रों की वृद्धि फरवरी के 7.1% से 5.2% तक सुस्त हो…

8 hours ago

यूनिफ़ाइड पेमेंट इंटरफ़ेस (UPI) लेनदेन में अप्रैल में थोड़ी गिरावट आई

अप्रैल 2024 में, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस (UPI) लेनदेन में मार्च की तुलना में मात्रा में…

9 hours ago

मशहूर लेखक पॉल ऑस्टर का 77 साल की उम्र में निधन

प्रसिद्ध अमेरिकी उपन्यासकार और फिल्म निर्माता पॉल ऑस्टर का 77 वर्ष की आयु में निधन…

9 hours ago