Home   »   संपत्ति के मामले में मुंबई दुनिया...

संपत्ति के मामले में मुंबई दुनिया का 14वां शीर्ष शहर

संपत्ति के मामले में मुंबई दुनिया का 14वां शीर्ष शहर |_2.1

‘न्यू वर्ल्ड वेल्थ’ नामक एक रिपोर्ट के अनुसार भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई कुल संपत्ति के आधार पर दुनिया के 15 शीर्ष शहरों में शामिल है. मुंबई वासियों के पास 820 अरब डॉलर की संपत्ति है जिसके साथ वह 14वें स्थान पर है.

लंदन इस सूची में प्रथम स्थान पर है. रिपोर्ट के अनुसार 45,000 करोड़पतियों, 28 अरबपतियों के साथ-साथ मुंबई में बंबई शेयर बाजार भी है और यह देश की आर्थिक राजधानी भी है. भारत के एक मात्र शहर मुंबई को ही इस सूची में स्थान मिला है. इस रिपोर्ट में कुल संपत्ति से आशय देश के सभी व्यक्तियों के पास उपलब्ध उनकी निजी संपत्ति से है.

‘न्यू वर्ल्ड वेल्थ’ रिपोर्ट :-
1. लंदन – 2,700 अरब डॉलर की संपत्ति
2. न्यूयॉर्क – 2,600 अरब डॉलर की संपत्ति
3. टोक्यो – 2,200 अरब डॉलर की संपत्ति
4. सॉन फ्रांसिस्को समुद्री क्षेत्र – 1,900 अरब डॉलर की संपत्ति
5. बीजिंग – 1800 अरब डॉलर की संपत्ति
6. शंघाई – 1600 अरब डॉलर की संपत्ति
14. मुंबई – 820 अरब डॉलर की संपत्ति

अब इस खबर से संबंधित कुछ प्रश्नों पर चर्चा करते हैं :
Q1. न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट में संपत्ति के मामले में भारत का कौन सा शहर दुनिया के शीर्ष 15 शहरों में शामिल है ?
Q2. न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट में संपत्ति के मामले में कौन सा शहर शीर्ष पर है ?

उत्तर
1. मुंबई
2. लन्दन
स्रोत – दैनिक जागरण

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *