भारत और फ्रांस की सेना के बीच पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास केरल के तिरुवनंतपुरम में शुरू हो गया। दोनों देशों की सेनाओं द्वारा संयुक्त रूप से किए जा रहे इस सैन्य अभ्यास को ‘फ्रिंजेक्स-23’ नाम दिया गया है। भारतीय रक्षा मंत्रालय के मुताबिक फ्रांस की सेना के साथ यह सैन्य अभ्यास दो दिन तक केरल में तिरुवनंतपुरम के पैंगोड मिलिट्री स्टेशन में होगा।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
मंत्रालय के अनुसार, भारत और फ्रांस के इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य सामरिक स्तर पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच अंतर-संचालन, समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देना है। सैन्य अभ्यास की कार्यसूची में संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत शामिल है। इसके अंतर्गत दोनों देशों की सेनाएं एक विशेष संयुक्त कमांड फोर्स की स्थापना करेंगी। इस कमांड पोस्ट में आपदा राहत के उद्देश्य से परिकल्पित क्षेत्र को सुरक्षित करने का अभ्यास किया जाएगा। यहां किए जाने वाले प्रशिक्षण में संचालन तथा आंतरिक रूप से विस्थापित आबादी के लिए (आईडीपी) शिविर की स्थापना व आपदा राहत सामग्री की सुगम आवाजाही शामिल है।
गौरतलब है कि यह पहली बार है जब दोनों देशों की सेनाएं इस प्रारूप में तिरुवनंतपुरम स्थित भारतीय सेना के सैनिकों और फ्रांस की 6वीं लाइट आर्मर्ड ब्रिगेड के एक-एक कंपनी समूह के प्रत्येक दल के साथ शामिल हो रही हैं। संयुक्त अभ्यास फ्रांस के साथ रक्षा सहयोग को और मजबूत करेगा, जो समग्र भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी का एक प्रमुख पहलू है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'डिजिटल उत्तर प्रदेश' के विजन को साकार…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT Bombay) ने वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी हनीवेल (Honeywell) के साथ मिलकर…
भारत सरकार ने घोषणा की है कि देश की अंतर-क्षेत्रीय विद्युत संचरण क्षमता वर्ष 2027…
भारत में हर वर्ष 10 मार्च को सीआईएसएफ स्थापना दिवस (CISF Raising Day) मनाया जाता…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भारत की पहली रिंग मेट्रो का उद्घाटन किया, जो…
2026 FIFA World Cup फुटबॉल के सबसे बड़े वैश्विक टूर्नामेंट का 23वां संस्करण होगा। इतिहास…