मोक्ष की भूमि गया में देश का सबसे बड़ा रबर डैम बनकर तैयार हो गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फल्गु नदी पर बने इस रबर डैम का उद्घाटन किया। इस डैम के बनने के साथ ही सालों से सूखी पड़ी फल्गु नदी में अब 10 फीट तक पानी है। रबर डैम के बनने के बाद विश्व प्रसिद्ध गया में पिंडदान करने आने वाले लोगों को आचमन करने के लिए अब 2 फीट गड्डा नहीं करना होगा। यह डैम 400 मीटर चौड़ा और तीन मीटर ऊंचा है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
डैम बनने के बाद करीब ढाई किलोमीटर तक उसका पानी जमा रहेगा। 411 मीटर लंबा और 3 मीटर ऊंचा यह रबर डैम 312 करोड़ की लागत से बना है। राज्य के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने बताया कि आधुनिक तकनीक पर आधारित इस रबर डैम को ‘गया जी डैम’ नाम दिया गया है। इसके निर्माण से प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के पास फल्गु में पूरे साल कम से कम दो फीट जल उपलब्ध रहेगा।
यह डैम अपने आप में काफी खास है। योजना के तहत मंदिर के 300 मीटर निम्न प्रवाह में फल्गु नदी के बाएं तट पर 411 मीटर लंबा, 3 मीटर ऊंचा रबर डैम का निर्माण कराया गया है। इसमें फल्गु नदी के सतही और उप-सतही जल प्रवाह को रोककर जल का संचयन किया गया है और ठहरे हुए पानी के समय-समय पर प्रतिस्थापन के लिए बोरवेल की स्थापना की गई है।
वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…