बता दें भारत के तीन शहर यूनेस्को ग्लोबल नेटवर्क ऑफ लर्निंग सिटीज में शामिल हो गए हैं। यूनेस्को ग्लोबल नेटवर्क ऑफ लर्निंग सिटीज में केरल के दो शहर त्रिशूर और नीलांबुर और तेलंगाना का शहर वारंगल को शामिल किया गया है। इस सूची में भारत सहित विश्व के 44 देशों के 77 शहरों को साल 2022 में शामिल किया गया है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
भारत के ये शहर विश्व के प्रसिद्ध शहर जैसे ब्रिस्टल,डबलिन, बीजिंग, शंघाई, हैम्बर्ग, एथेंस, इंचियोन के साथ शामिल हो गया है। इस बार यूनेस्को ग्लोबल नेटवर्क ऑफ लर्निंग सिटीज की इस सूची में यूक्रेन की राजधानी कीव, दक्षिण अफ्रीका का शहर डर्बन और यूएई के शहर शारजाह को शामिल किया गया है।
नीलांबुर: नीलांबुर भारत के केरल राज्य के मलप्पुरम ज़िले में स्थित एक नगर है। इस शहर में ग्रामीण और शहरी रहन-सहन का एक मिश्रित रूप देखा जा सकता है। यहाँ की अधिकांश आबादी कृषि और संबद्ध उद्योगों पर निर्भर करती है।
त्रिशूर: त्रिशूर को केरल की सांस्कृतिक राजधानी है। यह विशेष रूप से स्वर्ण कला और आभूषण उद्योग के रूप में भी जाना जाता है। यह पर्यटकों को अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत की वजह से वहां आने को आकर्षित करता है।
वारंगल: वारंगल, तेलंगाना का एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाला शहर है। वारंगल की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि और औद्योगिक केन्द्रों पर निर्भर करती है।
Find More Miscellaneous News Here









G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


