Categories: Uncategorized

इस साल Xiaomi अपने स्मार्टफोन में इसरो की NavIC तकनीक का करेगी इस्तेमाल

चीन की टेक दिग्गज कंपनी Xiaomi ने घोषणा की है कि वो ISRO की भारतीय क्षेत्र के नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम, NavIC तकनीक का इस्तेमाल अपने स्मार्टफोन्स में करेगा। यह सुविधा वर्तमान में केवल क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज इंक द्वारा अपने कई क्वालकॉम स्नैपड्रैगन मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म के लिए इस्तेमाल की गई है और जिसे भारत में सभी Xiaomi स्मार्टफोन में उपलब्ध कराया जाएगा।

Navigation with Indian Constellation (NavIC) क्षेत्रीय भू-स्थिति प्रणाली है, जिसे भारत में और इसके आसपास के मुख्य स्थानों की सटीक स्थिति जानकारी प्रदान करने के लिए ISRO द्वारा डिज़ाइन किया गया। इसे अमेरिका के जीपीएस, रूस के ग्लोनस और यूरोप द्वारा तैयार किए गैलीलियो की तर्ज पर विकसित किया गया है।
इस तकनीक का कार्यान्वयन इसरो और क्वालकॉम के प्रयासों के साथ-साथ Xiaomi के अनुसंधान और विकास प्रयासों के बाद ही संभव हो पाया है। NavIC को भारत में किसी भी जगह की सटीक स्थिति की जानकारी और भारत से 1500 किमी दूर तक किसी भी लोकेशन को ट्रैक करने के लिए विकसित किया गया है। इस प्रणाली में सात उपग्रह शामिल हैं, जिनमें से तीन उपग्रह हैं हिंद महासागर पर भूस्थैतिक कक्षा में घूम रहे, जबकि चार जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में है जो 20 मीटर तक की नीचे की चीजो को ट्रैक कर सकता है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इसरो के निदेशक: के. सिवन, मुख्यालय: बेंगलुरु; स्थापित: 1969.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

क्या अब अमेरिका में तीन साल तक नहीं मिलेगा H-1B वीजा?, जानें सबकुछ

अमेरिका में हाल ही में रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों के एक समूह ने कांग्रेस (अमेरिकी…

2 days ago

नीतू समरा को Noida International Airport का अंतरिम CEO नियुक्त किया गया

नीतू समरा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) का निया सीईओ नियुक्त किया गया है।…

2 days ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर हुआ 703.3 अरब डॉलर

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो 17 अप्रैल,…

2 days ago

भारत ने मालदीव को 30 अरब रुपये की निकासी मंजूर की

भारत की ओर से मालदीव को दी जा रही आर्थिक और वित्तीय सहायता की पहली…

2 days ago

विश्व मलेरिया दिवस 2026: तिथि, विषय और वैश्विक प्रयासों की व्याख्या

विश्व मलेरिया दिवस 2026 हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाएगा, ताकि मलेरिया के बारे…

2 days ago

India Census 2027: आरजीआई ने टोल-फ्री हेल्पलाइन 1855 शुरू की

सरकार ने भारत में होने वाली जनगणना 2027 को लेकर एक बहुत बड़ा और अहम…

2 days ago