Categories: Uncategorized

2018 में विश्व भर में हथियारों की बिक्री में हुई 5% वृद्धि

वर्ष 2018 में विश्व भर में हथियारों की बिक्री में लगभग पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार हथियारों के बाजार में अमरीका का दबदबा है। हथियारों के 100 सबसे बड़े निर्माताओं का कुल कारोबार 420 अरब डॉलर हो गया है। इसमें 59 प्रतिशत या लगभग 246 बिलियन डॉलर का हिस्सा अमरीकी हथियार निर्माताओँ का है जिसमे पिछले वर्ष 7.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई हैं।
अमेरिका के बाद हथियार उत्पादन में रूस का स्थान दूसरा है और बाजार में उसकी हिस्सेदारी 8.6  प्रतिशत है। हथियार बाजार में ब्रिटेन का हिस्सा 8.4 प्रतिशत और फ्रांस का 5.5  प्रतिशत है। पर्याप्त आंकड़े उपलब्ध न होने के कारण रिपोर्ट में चीन का नाम नहीं है। विश्व के सबसे बड़े शस्त्र निर्माताओं में अमरीका की कंपनी लॉकहीड मार्टिन 2009 से शीर्ष पर बनी हुई है। जिसका पिछले वर्ष का कारोबार 47.3 बिलियन डॉलर रहा था। विश्व बाजार में हथियारों की बिक्री का 11 प्रतिशत हिस्सा अकेली इस कंपनी का है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • लॉकहीड मार्टिन के अध्यक्ष और सीईओ: मार्लिन ए. ह्युसन
स्रोत: द न्यूज ओन AIR
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 पहल: फ्रांस में ‘वन हेल्थ समिट’ से हेल्थ पॉलिसी को बढ़ावा

'वन हेल्थ समिट 2026' का आयोजन 5 से 7 तारीख तक फ्रांस के ल्योन में…

1 hour ago

Menaka Guruswamy ने रचा इतिहास, बनीं देश की पहली LGBTQ सांसद

सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने हाल ही में सांसद के रूप में…

3 hours ago

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक की सर्वाधिक पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी

भारत ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जिसके तहत…

3 hours ago

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

19 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

19 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

20 hours ago