Categories: Imp. days

आठ अरब हो जाएगी दुनिया की आबादी: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र ने अनुमान लगाया है कि 15 नवंबर तक दुनिया की आबादी आठ अरब तक पहुंच जाएगी। UN ने एक रिपोर्ट में आगे कहा है कि भारत 2023 में दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन की जगह ले लेगा। इस वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस पर जारी संयुक्त राष्ट्र विश्व जनसंख्या संभावना 2022 में आंकड़ों का खुलासा किया गया था, लेकिन अब 15 नवंबर के आते ही इस पर चर्चा शुरू हो गई है। एजेंसी ने यह भी कहा कि 1950 के बाद पहली बार 2020 में वैश्विक जनसंख्या वृद्धि एक प्रतिशत से नीचे गिर गई है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2050 तक जनसंख्या में अनुमानित आधी से अधिक वृद्धि सिर्फ आठ देशों में केंद्रित होगी। इन देशों में कांगो, मिस्र, इथियोपिया, भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और तंजानिया शामिल हैं। साथ ही संयुक्त राष्ट्र के सबसे हालिया अनुमानों के अनुसार, दुनिया की जनसंख्या 2030 में लगभग 8.5 बिलियन, 2050 में 9.7 बिलियन और फिर 2080 के दौरान लगभग 10.4 बिलियन तक बढ़ सकती है और 2100 तक उस स्तर पर बने रहने की उम्मीद है।

 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि यह हमारी विविधता का जश्न मनाने, हमारी सामान्य मानवता को पहचानने और स्वास्थ्य में प्रगति पर आश्चर्य करने का एक अवसर है, जिसने जीवनकाल बढ़ाया है और नाटकीय रूप से मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी आई है।

Find More Important Days Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

3 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

3 weeks ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

3 weeks ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

3 weeks ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

3 weeks ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

3 weeks ago