Henley Passport Index 2024 : सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया में सबसे पावरफुल

सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया में सबसे पावरफुल पासपोर्ट है। अब पासपोर्ट रैंकिंग की लिस्ट में भारत ने भी बढ़ोतरी की है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 82वें स्थान पर है, जिससे भारतीयों को 58 देशों में वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति मिलती है।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, सिंगापुर ने विश्व के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट का अपना खिताब पुनः प्राप्त कर लिया है, तथा यह रिकॉर्ड 195 वैश्विक गंतव्यों तक वीजा-मुक्त पहुंच प्रदान करता है।

शीर्ष पासपोर्ट रैंकिंग

  • इस लिस्ट में पहला स्थान सिंगापुर के पासपोर्ट को मिला है, जिस पर 195 देशों में वीजा फ्री एंटी है।
  • दूसरे स्थान पर जापान के साथ फ्रांस, इटली, जर्मनी और स्पेन है जहां के पासपोर्ट से 192 देशों में वीजा फ्री यात्रा की जा सकती है।
  • 191 देशों में फ्री वीजा एंट्री के साथ ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लक्समबर्ग, नीदरलैंड, साउथ कोरिया और स्वीडन तीसरे स्थान पर रहे। ये रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के डाटा के आधार पर जारी की गई है।
  • ब्रिटेन, बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूजीलैंड, नार्वे और स्विट्जरलैंड चौथे स्थान पर हैं।
  • इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया छठे और अमेरिका आठवें स्थान पर है।

पाकिस्तान ग्लोबल रैंकिंग की लिस्ट

पाकिस्तान ग्लोबल रैंकिंग की लिस्ट में 100वें स्थान पर है। पाकिस्तानी पासपोर्ट के जरिए केवल 33 देशों वीजा फ्री एंट्री की जा सकती है। 2023 में पाकिस्तान का पासपोर्ट दुनिया में 106 नंबर पर था। साथ ही 2023 में पाकिस्तानी पासपोर्ट पर 32 देशों में ही बिना वीजा घूमा जा सकता था, लेकिन अब 33 देशों में जाया जा सकता है।

2024 के लिए सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट

  1. सिंगापुर (195 गंतव्य)
  2. फ़्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, स्पेन (192)
  3. ऑस्ट्रिया, फ़िनलैंड, आयरलैंड, लक्ज़मबर्ग, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, स्वीडन (191)
  4. बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम (190)
  5. ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल (189)
  6. ग्रीस, पोलैंड (188)
  7. कनाडा, चेकिया, हंगरी, माल्टा (187)
  8. संयुक्त राज्य अमेरिका (186)
  9. एस्टोनिया, लिथुआनिया, संयुक्त अरब अमीरात (185)
  10. आइसलैंड, लातविया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया (184)

भारत की रैंकिंग

यूके स्थित हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की रैंकिंग के अनुसार, भारत को इस लिस्ट में 82वां स्थान मिला है। रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के आंकड़ों पर आधारित है। 2022 में भारत 87वें स्थान पर था। वहीं 2023 में भारत को 84वां स्थान प्राप्त हुआ था। भारत के पासपोर्ट पर 58 देशों में वीजा फ्री एंट्री है।

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ऑपरेशन हिमसेतु: सेना ने भारत-चीन सीमा के निकट 48 घंटों में जोखिम भरा बचाव अभियान पूरा किया

भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फँसे 1,400 से ज़्यादा पर्यटकों और स्थानीय लोगों को…

8 hours ago

कलाई-II हाइड्रो प्रोजेक्ट क्या है? कैबिनेट ने ₹14,105 करोड़ की स्वच्छ ऊर्जा योजना को मंज़ूरी दी

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को मज़बूत करने के लिए, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

8 hours ago

2025 में वैश्विक व्यापार ने नई ऊंचाइयां छुईं: प्रमुख विजेता, हारने वाले और भारत की स्थिति

2025 में वैश्विक व्यापार ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया, क्योंकि सामानों का निर्यात $26.3 ट्रिलियन तक…

9 hours ago

संजय खन्ना BPCL के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बने

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने संजय खन्ना को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त…

11 hours ago

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का निधन

भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक बेहद भावुक पल है, क्योंकि देश के सबसे उम्रदराज…

11 hours ago

राजदूत प्रीति सरन तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु संयुक्त राष्ट्र की एक अहम संस्था में पुनर्निर्वाचित

भारत ने अप्रैल 2026 में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के तहत आने…

12 hours ago