दशकों तक स्नान न करने वाले ‘दुनिया के सबसे गंदे आदमी’ अमौ हाजी का निधन हो गया है। ईरान के रहने वाले हाजी 94 साल के थे। हाजी को गंदा इसलिए कहा जाता था, क्योंकि इन्होंने कई दशकों से नहाया नहीं था। ऐसा माना जाता है कि हाजी बीमार होने के डर से नहाने से परहेज करते थे, लेकिन कुछ महीने पहले ही ग्रामीण उन्हें नहलाने के लिए बाथरूम में ले गए थे, लेकिन कुछ समय बाद, वह बीमार पड़ गए और आखिरकार उनका निधन हो गया।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि, दशकों से गंदगी में रहने और कपड़े न धोने के लिए ‘दुनिया के सबसे गंदे आदमी’ के नाम से प्रसिद्ध ईरानी व्यक्ति की 94 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई। समाचार एजेंसी आईआरएनए ने ईरानी मीडिया आउटलेट्स के हवाले से बताया है कि, 2013 में उनके जीवन के बारे में ‘द स्ट्रेंज लाइफ ऑफ अमौ हाजी’ नाम की एक शॉर्टर फिल्म भी बनाई गई थी।
हाजी ने कभी शादी नहीं की थी और जाहिर तौर पर उनका कोई परिवार नहीं था। वे ईरान के रेगिस्तान में अकेले रहते थे। उनके पास अपना घर नहीं था, लिहाजा वह गांव के बाहर रेगिस्तान में बने गड्ढों में रहते हैं। कहा जाता है कि, अमो हाजी सालों से अपने शरीर पर एक ही कपड़ा पहने हुए थे। अगर कोई उन्हें कपड़ा देता था तो वह उसे अपने गंदे कपड़ों के ऊपर ही पहन लेते थे। इसके अलावा वह एक पुराना हेलमेट पहन लेते थे, जिससे ठंड में उनके कान भी बंद हो जाते थे।
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बारबाडोस में आयोजित Bim10 लीग 2023/24 के दौरान भ्रष्टाचार के…
साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees' Provident Fund Organisation)…
अंतरराष्ट्रीय रेल कोच एक्सपो 2026 (International Rail Coach Expo 2026) का उद्घाटन 12 मार्च 2026…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) की 22वीं किस्त जारी कर दी…
सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के…
Lpg crisis in india reason: भारत वर्तमान में एक महत्वपूर्ण LPG कमी का सामना कर…