विश्व ज़ूनोसिस दिवस 2024: इतिहास और महत्व

हर साल 6 जुलाई को दुनियाभर में विश्व जूनोसिस दिवस मनाया जाता है। जूनोटिक बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह दिन सेलिब्रेट किया जाता है। जूनोटिक बीमारियों से जानवर और इंसान के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले खतरों के बारे में जागरूकता फैलाते हुए इस तरह की बीमारियों को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग पर चिंतन किया जाता है। जूनोटिक बीमारियों की रोकथाम के दिशा में काम करने वालों के लिए इस दिन का खास महत्व है।

विश्व जूनोसिस दिवस का इतिहास

जूनोटिक बीमारी के खिलाफ पहले टीकाकरण के दिन 6 जुलाई को विश्व जूनोसिस दिवस के रूप में मनाया जाता है। फ्रेंच केमिस्ट और माइक्रोबायोलॉजिस्ट लुई पाश्चर ने 6 जुलाई 1985 को जूनोटिक रोग के खिलाफ पहले टीका का सफल प्रयोग किया था। जूनोटिक बीमारियों को समझने और रोकथाम के दिशा में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि थी। उसी समय से जानवरों से मनुष्यों में फैलने वाले जूनोटिक बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने और रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए विश्व जूनोसिस दिवस मनाया जा रहा है।

जूनोसिस क्या है?

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, आमतौर पर जानवरों से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों को जूनोटिक डिजीज कहा जाता है। जूनोटिक बीमारियां संक्रामक होती हैं जो इंफेक्टेड जानवरों के सीधे संपर्क में आने से या इंफेक्टेड फूड और पानी के जरिए इंसानों में फैलती है। मच्छरों के जरिए भी इस तरह की संक्रामक बीमारियों का फैलाव होता है। रेबीज, एविएन इन्फ्लूएंजा, इबोला और वेस्ट नाइल वायरस जूनोटिक बीमारियों के कुछ उदाहरण हैं।

विश्व जूनोसिस दिवस का महत्व

जूनोटिक बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए इस दिन का खास महत्व है। जूनोटिक बीमारियों से जुड़े खतरों के साथ-साथ रोकथाम के उपाय संबंधित जानकारियां फैलाई जाती है। मानव स्वास्थ्य के साथ-साथ पशुओं के स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे अलग-अलग क्षेत्रों के बीच सहयोगिता बढ़ाने पर जोर दिया जाता है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago