हर साल 2 फरवरी को विश्व स्तर पर विश्व वेटलैंड्स दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य लोगों में पृथ्वी के लिए वेटलैंड्स यानि आर्द्रभूमि द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। वर्ल्ड वेटलैंड्स डे 2021 का अंतर्राष्ट्रीय विषय ‘Wetlands and Water’ है। साल 2021 वेटलैंड्स पर कन्वेंशन की 50 वर्षगाठ है।
WARRIOR 5.0 Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams Banking Awareness Online Coaching | Bilingual
2 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है ये दिवस?
यह दिन हर साल 2 फरवरी को ईरान के शहर रामसर में केस्पियन सागर के तट पर 2 फरवरी 1971 को वेटलैंड्स के संरक्षण पर हुए कन्वेंशन को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। विश्व वेटलैंड्स दिवस पहली बार 1997 में मनाया गया था।
क्या हैं वेटलैंड्स?
वेटलैंड्स एक ऐसा स्थान है जहां पौधे और पशु प्रजातियों की घनी विविधता पाई जाती है और ये जैव विविधता से भी समृद्ध होता हैं और जो शोधकर्ताओं के अनुमान के अनुसार घटता जा रहा है। ये ऐसे भूमि क्षेत्र हैं जो हमेशा या मौसम में संतृप्त या जलमंगन रहते हैं।
वेटलैंड्स के प्रकार :
- तटीय वेटलैंड्स: मैंग्रोव्स, एस्टुरीज, खारे पानी की दलदली भूमि, लैगून आदि.
- अंतर्देशीय आर्द्रभूमि: दलदली भूमि, झीलों, जलयुक्त दलदली वन भूमि, नदियों, बाढ़ और तालाब.
- मानव निर्मित वेटलैंड्स : मछली के तालाब, नमक और चावल के धान.




मेटा इंडिया ने अमन जैन को सार्वजनिक नीति...
Year Ender 2025: भारत में प्रमुख संवैधान...
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परमाणु ऊर्जा क्षे...

