
भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु ने टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) रैंकिंग 2023 के एडमिशन में भारतीय संस्थानों में सर्वोच्च रैंकिंग हासिल कर अपना स्थान बरकरार रखा है। इस बीच, दिल्ली, रुड़की, कानपुर, मुंबई और खड़गपुर सहित प्रमुख IIT ने रैंकिंग मापदंडों में ‘पारदर्शिता’ के मुद्दों का हवाला देते हुए लगातार तीसरे वर्ष रैंकिंग का बहिष्कार किया। टीएचई की 2023 रैंकिंग में शामिल 75 संस्थानों के साथ, भारत सूची में छठा सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश बन गया। 75 संस्थानों के साथ भारत लिस्ट में छठा सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश बन गया है।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
यहाँ देखें टॉप 10 संस्थान : रैंकिंग बैंड
| ब्रैकेट | संस्थान का नाम |
| 251-300 | IISc |
| 351-400 | जेएसएस एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च |
| 351-400 | शूलिनी जैव प्रौद्योगिकी और प्रबंधन विज्ञान विश्वविद्यालय |
| 401-500 | अलगप्पा विश्वविद्यालय |
| 401-500 | महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी |
| 501-600 | आईआईटी रोपड़ |
| 501-600 | आईआईटी हैदराबाद |
| 501-600 | जामिया मिलिया इस्लामिया |
| 501-600 | सविता यूनिवर्सिटी |
| 601-800 | बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) |
मुख्य बिंदु
- IISc भारतीय संस्थानों में पहले स्थान पर है लेकिन कुल ओवरऑल इसे 251-300 बैंड में स्थान मिला है।
- THE द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, विश्व स्तर पर, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय 104 देशों के 1,799 विश्वविद्यालयों में सर्वश्रेष्ठ संस्थान के रूप में उभरा है।
- भारतीय संस्थानों में दूसरा स्थान शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज (ओवरऑल बैंड 351-400) ने हासिल किया है जिसने पहली बार रैंकिंग में भाग लिया है।
- हिमाचल प्रदेश स्थित इस प्राइवेट यूनिवर्सिटी को विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में NIRF 2022 में 96वां स्थान मिला है।
- हालांकि, शूलिनी यूनिवर्सिटी के बराबर की रैंक में एक और विश्वविद्यालय है। कर्नाटक में स्थित जेएसएस एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च ने भी भारतीय संस्थानों में दूसरा स्थान हासिल किया है।
- वहीं, तमिलनाडु का अलगप्पा विश्वविद्यालय, एक सार्वजनिक संस्थान, भारतीय संस्थानों में (401-500) तीसरे स्थान पर है।
Find More Ranks and Reports Here









G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


