Categories: Uncategorized

विश्व टूना दिवस 2022: जाने महत्त्व और इतिहास

 

प्रत्येक वर्ष 2 मई को विश्व स्तर पर ‘विश्व टूना दिवस’ मनाया जाता है। इस दिन की स्थापना संयुक्त राष्ट्र (United Nations – UN) द्वारा टूना मछली के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की जाती है। टूना मनुष्यों के लिए भोजन का एक महत्वपूर्ण स्रोत है क्योंकि टूना मछली में ओमेगा 3, विटामिन बी 12, प्रोटीन और अन्य खनिज़ों जैसे कई समृद्ध गुण होते हैं।


Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


विश्व टूना दिवस का महत्व (Significance of World Tuna Day):

टूना मुख्य रूप से दो चीजों के लिए प्राप्त किया जाता है जिन्हें पारंपरिक तौर पर डिब्बाबंद टूना (canned Tuna) और साशिमी / सुशी (Sashimi/Sushi) के रूप में जाना जाता है। विश्व वन्यजीव कोष (World Wildlife Fund – WWF), पर्यावरण समूहों ने अब मत्स्य पालन करने वालों को चेतावनी दी है और टूना अब लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतर्गत आता है। इस दिन का उद्देश्य टूना की ओवरफिशिंग की समस्या और पारिस्थितिकी तंत्र और खाद्य श्रृंखला को बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।

विश्व टूना दिवस का इतिहास (History of World Tune Day):

वर्ष 2016 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने टूना मछली के संरक्षण के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए 2 मई को विश्व टूना दिवस के रूप में घोषित किया। पिछले कुछ वर्षों में, ओवरफिशिंग और अवैध फिशिंग के कारण टूना मछली की आबादी में 97 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। इसलिए टूना को विलुप्त होने से बचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने एक विशेष दिन की घोषणा की और लोगों से टूना के संरक्षण की अपील की।

Find More Important Days Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

ऑस्कर 2026 नामांकन: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता और अभिनेत्री की पूरी सूची जारी

98th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें फिल्म निर्माण…

2 days ago

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

2 days ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

2 days ago

इसरो की बड़ी सफलता: CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…

2 days ago

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से जापान में अलर्ट, संकट प्रबंधन टीम सक्रिय

उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…

2 days ago

डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा: सुजल गांव आईडी का शुभारंभ

जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…

2 days ago