Categories: Uncategorized

08 मई को मनाया गया विश्व थैलेसीमिया दिवस 2022, जानें इसका थीम, इतिहास और महत्व

 

विश्व थैलेसीमिया दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मई को थैलेसीमिया पीड़ितों की याद में और इस बीमारी के साथ जीने के लिए संघर्ष करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। थैलेसीमिया एक विरासत में मिला रक्त विकार (Inherited blood disorder) है जो शरीर को पर्याप्त हीमोग्लोबिन बनाने नहीं देता है। रोग रक्त कोशिकाओं को कमज़ोर और नष्ट कर देता है।

थैलेसीमिया दो प्रकार के होते हैं, अल्फा और बीटा। हालाँकि इसे उपश्रेणियों में भी विभाजित किया गया है –  थैलेसीमिया माइनर, इंटरमीडिएट और मेजर।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


विश्व थैलेसीमिया दिवस की थीम/विषय (The theme of World Thalassemia Day)

इस वर्ष के विश्व थैलेसीमिया दिवस की थीम/विषय ‘बी अवेयर, शेयर, केयर: थैलेसीमिया की ज़ानकारी में सुधार के लिए वैश्विक समुदाय के साथ काम करना (Be Aware.Share.Care: Working with the global community as one to improve thalassemia knowledge)’ है।

विश्व थैलेसीमिया दिवस का महत्व (Significance of World Thalassemia Day)

आज का दिन दुनिया भर में इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाकर कार्रवाई करने के लिए ओपन कॉल का प्रतीक है। यह रोग एक आनुवंशिक रक्त विकार है जो माता-पिता से उनके बच्चों में स्थानांतरित हो जाता है। और इस रोग से पीड़ित व्यक्तियों के शरीर में लाल रक्त कणिकाओं (Red blood cells) और हीमोग्लोबिन (Haemoglobin) की मात्रा कम होती है।

विश्व थैलेसीमिया दिवस का इतिहास (History of the World Thalassemia Day):

सन् 1994 में, थैलेसीमिया इंटरनेशनल फेडरेशन (Thalassemia International Federation – TIF) ने 8 मई को अंतर्राष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस के रूप में घोषित किया। इसी दिन टीआईएफ के अध्यक्ष और संस्थापक, पैनोस एंगलज़ोस ने अपने बेटे जॉर्ज और इस बीमारी से लड़ने वाले अन्य थैलेसीमिया रोगियों की प्रेमपूर्ण स्मृति (loving memory) में विश्व थैलेसीमिया दिवस के रूप में मनाये जाने के लिए तय किया था।

Find More Important Days Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

4 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

6 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

6 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

6 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

10 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

10 hours ago