Categories: Imp. days

World Students Days 2022: जानें क्यों मनाया जाता है ‘विश्व छात्र दिवस’?

दुनियाभर में हर वर्ष 15 अक्टूबर को ‘विश्व छात्र दिवस’ मनाया जाता है। यह दिवस भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के रूप में मनाया जाता है। छात्रों और शिक्षा के प्रति कलाम के प्रयासों को सम्मान देने के लिए विश्व छात्र दिवस हर साल भारत में राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। कलाम को प्यार से “पीपुल्स प्रेसिडेंट” के रूप में याद किया जाता है और उनके जन्मदिन को छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

‘विश्व छात्र दिवस’ का उद्देश्य

छात्र देश के भविष्य हैं, इसलिए यह काफी महत्वपूर्ण है कि उनके लिए समर्पित इस दिवस को मनाया जाए और छात्रों की प्रशंसा की जाए। इस दिन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और उनके जीवन से संबंधित प्रेरणादायक कहानियों से छात्रों को रूबरू कराया जाता है और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। ‘विश्व छात्र दिवस’ दिवस को मनाने का उद्देश्य छात्रों को महत्व देना और समाज में उनके महत्व को समझना है।

 

‘विश्व छात्र दिवस’ का इतिहास

15 अक्टूबर 2010 को, संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) ने शिक्षा को बढ़ावा देने की कोशिशों के लिए डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के 79वें जन्मदिवस पर विश्व छात्र दिवस या विश्व विद्यार्थी दिवस के रूप मनाने मनाने का घोषणा किया था। इसके बाद हर साल उनकी जयंती को विश्व ‘विश्व छात्र दिवस’ के रूप मनाया जाता है।

 

ए.पी.जे अब्दुल क्लाम के बारे में

 

ए.पी.जे अब्दुल क्लाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को धनुषकोडी, रामेश्वर तमिलनाडु में हुआ था। उनका पूरा नाम अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम था। साल 2002 में उन्हें भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था। वे इससे पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में एक एयरोस्पेस इंजीनियर के रूप में काम करते थे।

 

Find More Important Days Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago