Home   »   विश्व छात्र दिवस 2021: 15 अक्टूबर

विश्व छात्र दिवस 2021: 15 अक्टूबर

 

विश्व छात्र दिवस 2021: 15 अक्टूबर |_3.1

विश्व छात्र दिवस (World Student’s Day) हर साल 15 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam) की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। 2010 से, संयुक्त राष्ट्र संगठन (यूएनओ) ने शिक्षा और उनके छात्रों के प्रति डॉ कलाम के प्रयासों को स्वीकार करने के प्रयास में 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस के रूप में चिह्नित किया है। विश्व छात्र दिवस का वर्तमान वर्ष (2021) विषय “लोगों, ग्रह, समृद्धि और शांति के लिए सीखना” है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

IBPS RRB क्लर्क मेन्स और SBI क्लर्क मेन्स 2021 परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स GA पॉवर कैप्सूल: Download PDF

एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में:

  • एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को धनुषकोडी (Dhanushkodi), रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था। उनका पूरा नाम अवुल पकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम (Avul Pakir Jainulabdeen Abdul Kalam) था।
  • 2002 में, उन्हें भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था और राष्ट्रपति बनने से पहले वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के साथ एक एयरोस्पेस इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे।
  • एक वैज्ञानिक के रूप में, उन्होंने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान में अपना करियर शुरू किया। इसके अलावा, उन्होंने इसरो में भारत के पहले सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SLV-III) के परियोजना निदेशक के रूप में भी काम किया था।

पुरस्कार और सम्मान की सूची:

  • एपीजे अब्दुल कलाम को पद्म भूषण, पद्म विभूषण, भारत रत्न, वीर सावरकर पुरस्कार, रामानुजन पुरस्कार आदि सहित कई पुरस्कार मिले थे।
  • विभिन्न शैक्षणिक, वैज्ञानिक संस्थानों और कुछ स्थानों का नाम डॉ अब्दुल कलाम के सम्मान में रखा गया है जैसे उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) का नाम बदलकर “ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय”, केरल प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का नाम बदलकर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ”उनकी मृत्यु के बाद आदि।

Find More Important Days Here

International E-Waste Day: 14 October_90.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *