Categories: Imp. days

विश्व स्ट्रोक दिवस 2023: 29 अक्टूबर

World Stroke Day 2023: हर साल 29 अक्टूबर को विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया जाता है। स्ट्रोक के बढ़ते जोखिमों की रोकथाम और उपचार के बारे में जागरूकता बढ़ाने व स्ट्रोक (Stroke) के शिकार लोगों को बेहतर देखभाल सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से हर साल स्ट्रोक दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार, हर साल डेढ़ करोड़ से अधिक लोग स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं और करीब 50 लाख लोगों की मौत हो जाती है।

स्ट्रोक के बढ़ते जोखिमों की रोकथाम और उपचार के बारे में जागरूकता बढ़ाने व स्ट्रोक के शिकार लोगों को बेहतर देखभाल सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से हर साल स्ट्रोक दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के लिए हर साल एक खास थीम होती है। दुनियाभर में स्ट्रोक के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है, साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया जाता है।

 

ब्रेन स्ट्रोक क्या होता है?

ब्रेन स्ट्रोक एक मेडिकल आपदा है, जिसमें मस्तिष्क के किसी हिस्से की आपूर्ति रक्त परिसंचरण में रुकावट होती है या ब्लड सप्लाई कम होने से ब्रेन के किसी भाग की मृत्यु हो सकती है।

 

विश्व स्ट्रोक दिवस की थीम 2023

इस वर्ष विश्व स्ट्रोक दिवस की थीम ‘Together We Are Greater Than Stroke’ (एक साथ मिलकर हम स्ट्रोक से भी बड़े हैं।) यह विषय उच्च रक्तचाप, अनियमित दिल की धड़कन, धूम्रपान, आहार और व्यायाम जैसे जोखिम कारकों की रोकथाम पर जोर देता है, क्योंकि जोखिम कारकों को संबोधित करके लगभग 90% स्ट्रोक को रोका जा सकता है।

 

विश्व स्ट्रोक दिवस कब मनाते हैं

हर साल 29 अक्टूबर को विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2004 में हुई, जब कनाडा में वर्ल्ड स्ट्रोक कांग्रेस ने इस दिन को मनाया। दो साल बाद वर्ष 2006 में इस दिन को जन जागरूकता के लिए घोषित किया गया। 2006 में, वर्ल्ड स्ट्रोक फेडरेशन और इंटरनेशनल स्ट्रोक सोसाइटी के विलय के साथ वर्ल्ड स्ट्रोक संगठन स्थापित हुआ। तब से, विश्व स्ट्रोक संगठन (डब्ल्यूएसओ) विभिन्न प्लेटफार्मों पर विश्व स्ट्रोक दिवस (डब्ल्यूएसडी) मनाता आ रहा है।

 

विश्व स्ट्रोक दिवस का इतिहास

1990 के दशक में दुनियाभर में स्ट्रोक के बढ़ते आंकड़ों के कारण यह अस्तित्व में आ गया था। 2010 में विश्व स्ट्रोक संगठन ने जागरूकता की कमी और इसके निदान व उपचार का उचित प्रबंधन से मृत्यु दर और विकलांगता को रोकने के लिए स्ट्रोक को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया।

 

Find More Important Days Here


[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ऑस्कर 2026 नामांकन: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता और अभिनेत्री की पूरी सूची जारी

98th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें फिल्म निर्माण…

1 day ago

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

1 day ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

1 day ago

इसरो की बड़ी सफलता: CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…

1 day ago

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से जापान में अलर्ट, संकट प्रबंधन टीम सक्रिय

उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…

2 days ago

डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा: सुजल गांव आईडी का शुभारंभ

जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…

2 days ago