Categories: Imp. days

World Sight Day 2022: जानें विश्व दृष्टि दिवस क्यों मनाया जाता है?

विश्व दृष्टि दिवस हर साल अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। इस बार यह 13 अक्टूबर को मनाया गया। विश्व दृषि दिवस, हानि, देखभाल और समस्याओं की स्थितियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार 1 अरब लोग पास या दूर दृष्टि दोष से प्रभावित हैं। यह किसी भी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित कर सकता है, लेकिन 50 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों में यह अधिक है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

कब मनाया गया पहला विश्व दृष्टि दिवस?

 

पहला विश्व दृष्टि दिवस 8 अक्टूबर 1998 को मनाया गया था। लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन (LCIF) के ”साइट फर्स्ट कैंपन” से पहले विश्व दृष्टि दिवस की शुरुआत की गई थी। यह संगठन दुनिया भर आंखों की देखभाल, आंखों से जुड़ी बीमारियों के जोखिम के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाती है।

 

विश्व दृष्टि दिवस 2022 की थीम

विश्व दृष्टि दिवस 2022 की थीम ”Love Your Eyes” है। पिछले साल भी इसी को थीम रखा गया था। इंटरनेशनल एजेंसी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस (IAPB) ने ये घोषणा की थी कि इस साल की भी थीम पिछले साल की थीम की तरह “लव योर आइज़” होगी।

 

विश्व दृष्टि दिवस का इतिहास

 

1970 के दशक के मध्य में सर जॉन विल्सन जो कि एक ब्लाइंड एक्टिविस्ट थे, उन्होंने और कई डॉक्टरों ने मिलकर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान वैश्विक अंधेपन की समस्या की ओर आकर्षित किया। इन लोगों की पहल की वजह से 1 जनवरी 1975 को इंटरनेशनल एजेंसी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस (IAPB) का गठन किया गया। इसके पहले संस्थापक अध्यक्ष सर जॉन विल्सन को बनाया गया। वर्ल्ड ब्लाइंड यूनियन (WBU) और इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी (ICO) इसके संस्थापक सदस्य थे।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • इंटरनेशनल एजेंसी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस सीईओ: पीटर हॉलैंड;
  • इंटरनेशनल एजेंसी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस की स्थापना: 1975;
  • दृष्टिहीनता की रोकथाम के लिए अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी मुख्यालय स्थान: लंदन, यूनाइटेड किंगडम।

 

Find More Important Days Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago