विश्व दृष्टि दिवस हर साल अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। इस बार यह 13 अक्टूबर को मनाया गया। विश्व दृषि दिवस, हानि, देखभाल और समस्याओं की स्थितियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार 1 अरब लोग पास या दूर दृष्टि दोष से प्रभावित हैं। यह किसी भी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित कर सकता है, लेकिन 50 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों में यह अधिक है।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
पहला विश्व दृष्टि दिवस 8 अक्टूबर 1998 को मनाया गया था। लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन (LCIF) के ”साइट फर्स्ट कैंपन” से पहले विश्व दृष्टि दिवस की शुरुआत की गई थी। यह संगठन दुनिया भर आंखों की देखभाल, आंखों से जुड़ी बीमारियों के जोखिम के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाती है।
विश्व दृष्टि दिवस 2022 की थीम ”Love Your Eyes” है। पिछले साल भी इसी को थीम रखा गया था। इंटरनेशनल एजेंसी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस (IAPB) ने ये घोषणा की थी कि इस साल की भी थीम पिछले साल की थीम की तरह “लव योर आइज़” होगी।
1970 के दशक के मध्य में सर जॉन विल्सन जो कि एक ब्लाइंड एक्टिविस्ट थे, उन्होंने और कई डॉक्टरों ने मिलकर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान वैश्विक अंधेपन की समस्या की ओर आकर्षित किया। इन लोगों की पहल की वजह से 1 जनवरी 1975 को इंटरनेशनल एजेंसी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस (IAPB) का गठन किया गया। इसके पहले संस्थापक अध्यक्ष सर जॉन विल्सन को बनाया गया। वर्ल्ड ब्लाइंड यूनियन (WBU) और इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी (ICO) इसके संस्थापक सदस्य थे।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
भारत घरेलू सेमीकंडक्टर (चिप) निर्माण को मजबूत करने और वैश्विक सेमीकंडक्टर केंद्र बनने के लक्ष्य…
NITI Aayog ने फिसकल हेल्थ इंडेक्स 2026 (Fiscal Health Index 2026 का दूसरा वार्षिक संस्करण…
छत्तीसगढ़ की राज्य मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 के मसौदे को मंजूरी दे…
भारतीय पैरा एथलीट शैलेश कुमार ने विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में स्वर्ण पदक जीतकर…
नई दिल्ली में प्योरएयर टॉवर (PureAir Tower) नामक भारत का पहला माइक्रोएल्गी आधारित एयर प्यूरीफिकेशन…
भारत की महिला हॉकी टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया…