Categories: Imp. days

जानें क्यों मनाया जाता है विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस?

विकलांग व्यक्तियों के अधिकारिता विभाग (DEPwD) ने जागरूकता बढ़ाने और मानसिक बीमारी के बारे में कलंक को कम करने के लिए सिज़ोफ्रेनिया का स्मरण किया। यह उन चुनौतियों पर से परदा उठाता है जिनसे दुनिया भर के सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित हजारों लोगों को रोज़ाना सामना करना पड़ता है। जानकारी और जागरूकता की कमी के कारण लोग मानसिक समस्याओं और बीमारियों को गंभीरता से नहीं लेते हैं। मानसिक बीमारियों को नजरंदाज करना जानलेवा हो सकता है। सिजोफ्रेनिया भी ऐसी ही एक गंभीर मानसिक बीमारी है। यह बीमारी ज्यादातर युवाओं को चपेट में लेती है। पूरी दुनिया में सिजोफ्रेनिया को लेकर जागरूकता फैलाने और इस बीमारी से जूझ रहे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 24 मई को विश्व सिजोफ्रेनिया जागरूकता दिवस मनाया जाता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सिजोफ्रेनिया क्या है?

सिजोफ्रेनिया एक गंभीर मानसिक बीमारी है, जो ज्यादातर 16 साल से लेकर 45 साल की उम्र के लोगों में देखने को मिलती है। इस गंभीर मानसिक बीमारी के कारण युवाओं में आत्महत्या के मामले भी बढ़ते हैं। इस बीमारी में व्यक्ति काल्पनिक और वास्तविक वस्तुओं को समझने में भूल कर बैठता है। परिणामस्वरूप रोगी का वास्तविकता से संबंध टूट जाता है, जिसके कारण उसके सोचने समझने की क्षमता पर असर पड़ता है, और वह जीवन की जिम्मेदारियों को संभालने में असमर्थ रहता है। सही समय पर इलाज और सपोर्ट न मिल पाने की स्थिति में मरीज पागल हो सकता है और मौत भी हो सकती है।

 

क्यों मनाया जाता है विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस?

सिजोफ्रेनिया एक गंभीर मानसिक बीमारी है, इसे पागलपन के रूप में भी देखा जाता है। जानकारी की कमी के कारण लोग इसे अंधविश्वास से जोड़ देते हैं। इस गंभीर बीमारी मरीज भ्रम की स्थिति में रहता है। सिजोफ्रेनिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मरीजों को सही स्वास्थ्य सुविधा व इलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से दुनियाभर में 24 मई को विश्व सिजोफ्रेनिया जागरूकता दिवस मनाया जाता है। फ्रांस के डॉ फिलिप पिनेल को सम्मानित करने के लिए 24 मई को विश्व सिज़ोफ्रेनिया दिवस के रूप में घोषित किया गया था। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों के लिए उपचार और मानवीय देखभाल देने का काम करते थे।

 

सिजोफ्रेनिया के लक्षण

 

  • पीड़ित व्यक्ति में उदासीनता
  • आम लोगों की तरह सुख दुख महसूस नहीं कर पाता
  • किसी से बातचीत करना पसंद नहीं करता
  • भूख प्यास का ख्याल नहीं रख पाता
  • उसका व्यवहार असामान्य होता है

 

Find More Important Days Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago