Categories: National

काशी से दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज का सफर

केंद्र सरकार ने जनवरी 2023 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी और असम के डिब्रूगढ़ के बीच दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। उत्तर प्रदेश के काशी से दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रूज यात्रा 10 जनवरी 2023 से शुरू होगी। वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक 3200 किमी का सफर करीब 50 दिनों में तय किया जाएगा। वाराणसी के रविदास घाट से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गंगा विलास क्रूज (Ganga Vilas Cruise) के टाइम टेबल का विमोचन किया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

50 दिनों की यह यात्रा भारत और बांग्लादेश के 27 रिवर सिस्टम से होकर गुजरेगी तथा 50 से अधिक अहम जगहों पर रुकेगी, जिनमें विश्व विरासत स्थल भी शामिल हैं। यह जलयान राष्ट्रीय उद्यानों एवं अभ्यारण्य से भी गुजरेगा, जिनमें सुंदरबन डेल्टा और काजीरंगा नेशनल पार्क भी शामिल हैं। इस लंबी यात्रा में यात्री परेशान न हो, इसलिए क्रूज पर गीत संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिम आदि सुविधाएं मिलेगी। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के मुख्य अभियंता रविकांत का कहना है कि गंगा विलास भारत में निर्मित पहला जलयान है। यह पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं के साथ सुरक्षित है। इस क्रूज में 80 पर्यटकों को लेकर 3200 किलोमीटर की यात्रा 50 दिनों में पूरा होगी।

Find More National News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

लिथियम उत्पादन में यूरोप को बढ़त: फिनलैंड ने शुरू किया नया एकीकृत प्रोजेक्ट

नॉर्डिक देश फ़िनलैंड ने एक ऐतिहासिक पल दर्ज किया है, क्योंकि यह यूरोप का पहला…

4 hours ago

पंजाब FC का जलवा बरकरार, फाइनल में 3-0 से शानदार जीत

पंजाब FC ने जिंक फुटबॉल एकेडमी पर 3-0 की शानदार जीत के बाद, AIFF एलीट…

4 hours ago

राष्ट्रमंडल युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत के नाम चार गोल्ड मेडल

भारतीय भारोत्तोलकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समोआ के अपिया में चल रही राष्ट्रमंडल युवा…

5 hours ago

APEDA की नई पहल: पीलीभीत में बासमती और जैविक खेती का ट्रेनिंग सेंटर

भारत के कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए, पीलीभीत ज़िले के टांडा बिजेसी गाँव…

5 hours ago

UAE ने OPEC और OPEC+ से अलग होने का ऐलान किया

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने घोषणा की है कि वह अगले महीने से पेट्रोलियम निर्यातक…

5 hours ago

भारतीय सेना का बड़ा कदम: 11 देशों के साथ ‘प्रगति’ सैन्य अभ्यास

भारतीय सेना 'अभ्यास प्रगति' (Exercise PRAGATI) के पहले संस्करण के लिए 11 मित्र देशों के…

6 hours ago