विश्व रेबीज दिवस 2024: जानें इतिहास और महत्व

हर साल 28 सितंबर को लोगों को अवेयर करने के लिए ‘वर्ल्ड रेबीज डे’ (World Rabies Day) मनाया जाता है। ग्लोबल एलायंस फॉर रेबीज कंट्रोल (GARC) द्वारा स्थापित और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा मान्यता प्राप्त, इस दिन का उद्देश्य रेबीज से निपटने के प्रयासों को बढ़ावा देना और रोकथाम के महत्व को उजागर करना है।

हर साल रेबीज की वजह से देश में तलकरीबन 20 हजार लोगों की मौत हो जाती है। बता दें, रेबीज कुत्त के काटने से फैलती है। भारत में रेबीज के मामले सबसे ज्यादा सामने आते हैं।

विश्व रेबीज दिवस की थीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, साल 2024 के विश्व रेबीज दिवस की थीम “ब्रेकिंग रेबीज बाउंड्रीज” या ‘रेबीज की सीमाओं को तोड़ना’ है, जो घातक बीमारी के खिलाफ मुकाबले में आने वाली अड़चनों को दूर करने के लिए चल रहे वैश्विक प्रयासों को सामने लाता है।

रेबीज की बीमारी

ज्यादातर लोगों को लगता है कि सिर्फ कुत्ते के काटने से रेबीज की बीमारी फैलती है, लेकिन ऐसा नहीं है। बता दें, रेबीज का वायरस कुत्ता, बिल्ली, बंदर, चमगादड़ लोमड़ी, नेवला और सियार जैसे जानवरों में भी होता है। अगर इनमें से कोई भी जानवर आपको काट ले तो आपको तुरंत एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवानी चाहिए क्योंकि इलाज में लापरवाही बरतने से व्यक्ति की मौत हो सकती है।

रेबीज डे मनाने का महत्व

रेबीज डे मनाने का महत्व या उद्देश्य लोगों में रेबीज की बीमारी फैलने से रोकना है। इस दिवस को मनाकर जगह-जगह कैंप लगाए जाते हैं, जहां मेडिकल प्रोफेशनल्स लोगों को रेबीज के टीके का महत्व समझाते हैं और कुत्ते के काटने पर क्या करना चाहिए, इसकी जानकारी देते हैं। रेबीज को अगर नजरअंदाज किया जाए तो यह जानलेवा हो सकता है। कुत्ते के काटने के शुरूआत में ही अगर रेबीज की वैक्सीन लगवा ली जाए तो संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।

रेबीज डे का इतिहास

रेबीज डे को पहली बार साल 2007 में मनाने की घोषणा की गई थी। ग्लोबल अलायंस फॉर रेबीज कंट्रोल ने इसे मनाने की घोषणा की थी। दरअसल, इसे मनाने का मकसद केवल रेबीज की बीमारी के बढ़ते मामलों और लोगों में इसकी जागरूकता की कमी था। यह दिवस मनाने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी इसे मनाने पर सहमति जताई, जिसके बाद से हर साल 28 सितंबर को यह दिवस मनाया जाने लगा।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

13 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

15 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

16 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

16 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

19 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

20 hours ago