Categories: Uncategorized

विश्व महासागर दिवस: 8 जून

 

विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day) हर साल 8 जून को विश्व स्तर पर मनाया जाता है. यह दिन हमारे जीवन में समुद्र के महत्व और उन तरीकों के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है जिनके माध्यम से हम इसकी रक्षा कर सकते हैं. दिवस का उद्देश्य आम जनता को महासागर पर मानवीय कार्यों के प्रभाव के बारे में बताना, महासागर के लिए नागरिकों के एक विश्वव्यापी आंदोलन को विकसित करना और दुनिया के महासागरों के सतत प्रबंधन के लिए एक परियोजना पर दुनिया की आबादी को संगठित और एकजुट करना है.

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


“द ओशन: लाइफ एंड लाइवलीहुड (The Ocean: Life and Livelihoods)” विश्व महासागर दिवस 2021 का विषय है, साथ ही उन प्रयोजन की घोषणा है जो 2030 तक सतत विकास लक्ष्य 14, “महासागरों, समुद्रों और समुद्री संसाधनों का संरक्षण और स्थायी रूप से उपयोग करना”, प्राप्त करने के लिए एक दशक की चुनौतियों का शुभारंभ करते हैं. इस वर्ष का विषय सतत विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र महासागर विज्ञान दशक की अगुवाई में विशेष रूप से प्रासंगिक है, जो 2021 से 2030 तक चलेगा. दशक वैज्ञानिक अनुसंधान और नवीन तकनीकों को विकसित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करेगा, जो समुद्र विज्ञान को समाज की जरूरतों से जोड़ सकते हैं.

विश्व महासागर दिवस का इतिहास:

कनाडा की सरकार ने 1992 में रियो डी जनेरियो (Rio de Janeiro) में पृथ्वी शिखर सम्मेलन में विश्व महासागर दिवस की अवधारणा का प्रस्ताव दिया था. आधिकारिक तौर पर विश्व महासागर दिवस की स्थापना 2008 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी, जो मुद्दों को हल करने के लिए 8 जून को दुनिया भर में प्रतिवर्ष मनाया जाता है. द ओशन प्रोजेक्ट और वर्ल्ड ओशन नेटवर्क के सहयोग से इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने लगा है.

Find More Important Days Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

Chetak Screen Awards 2026: किसने मारी बाज़ी? जानिए सभी विजेताओं की पूरी सूची

भारतीय सिनेमा के लिए रविवार (05 अप्रैल 2026) की रात बेहद खास बन गई, जब…

1 hour ago

BRO का प्रोजेक्ट चेतक 47 साल का हुआ: इसने भारत के सीमावर्ती इंफ्रास्ट्रक्चर को कैसे मज़बूत किया

सीमा सड़क संगठन के 'प्रोजेक्ट चेतक' ने बीकानेर में अपना 47वां स्थापना दिवस मनाया। यह…

2 hours ago

विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस 6 अप्रैल को मनाया गया

विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (IDSDP) हर साल 6 अप्रैल को दुनिया…

4 hours ago

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

2 days ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

2 days ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

2 days ago