Categories: Uncategorized

विश्व प्रवासी पक्षी दिवस: 9 मई

हर साल 9 मई को दुनिया भर World Migratory Bird Day यानि विश्व प्रवासी पक्षी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य प्रवासी पक्षियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनके संरक्षण के लिए जरुरी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के महत्व के बारे देशों को जागरूक करना है। इस बार के विश्व प्रवासी पक्षी दिवस 2020 का विषय “Birds Connect Our World” है। इस बार का विषय प्राकृतिक प्रक्रिया का समर्थन करने वाले पारिस्थितिक तंत्रों की पारिस्थितिक कनेक्टिविटी और सत्यनिष्ठा से संरक्षण और देख-भाल करने के महत्व पर केन्द्रित है जो प्रवासी पक्षियों के अस्तित्व और कल्याण के लिए बेहद जरुरी हैं।
इस दिन का आयोजन दो संयुक्त राष्ट्र संधियों प्रवासी प्रजाति (Convention on Migratory Species-CMS) और अफ्रीकी-यूरेशियन माइग्रेटरी वॉटरबर्ड एग्रीमेंट (AEWA) और कोलोराडो आधारित गैर-लाभकारी संगठन,  एनवायरनमेंट फॉर अमेरिका (EFTA) के द्वारा मिलकर साझेदारी में किया जाता है। यह दिन प्रवासी पक्षियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें संरक्षित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता के लिए समर्पित एक वैश्विक अभियान है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

ऑस्कर 2026 नामांकन: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता और अभिनेत्री की पूरी सूची जारी

98th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें फिल्म निर्माण…

2 days ago

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

2 days ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

2 days ago

इसरो की बड़ी सफलता: CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…

2 days ago

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से जापान में अलर्ट, संकट प्रबंधन टीम सक्रिय

उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…

2 days ago

डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा: सुजल गांव आईडी का शुभारंभ

जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…

2 days ago