
हर साल मई और अक्टूबर महीने के दूसरे शनिवार का दिन ‘विश्व प्रवासी पक्षी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, जो इस साल 2023 में 13 मई 2023 को मनाया जाएगा। विश्व प्रवासी पक्षी दिवस को मनाने का मकसद प्रवासी पक्षियों के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ाना है। दुनिया भर में लोग पक्षी उत्सव, कार्यक्रमों और घूमने-फिरने जैसे सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन कर विश्व प्रवासी पक्षी दिवस मनाते हैं। तो आइए जानते हैं कब से हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत और अन्य जरूरी जानकारी।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
विश्व प्रवासी पक्षी दिवस 2023 की थीम
इस साल विश्व प्रवासी पक्षी दिवस 2023 की थीम “जल: सतत पक्षी जीवन” (Water: Sustaining Bird Life) है। यह थीम और नारा प्रवासी पक्षियों के लिए पानी के महत्व पर केंद्रित है, जो हमारे ग्रह पर जीवन का मूलभूत आधार है। पिछले साल 2022 में विश्व प्रवासी पक्षी दिवस की Theme ‘प्रवासी पक्षियों पर प्रकाश प्रदूषण का प्रभाव‘ (Impact of Light Pollution on Migratory Birds) थी।
प्रवासी पक्षी हमारे और पारिस्थितिक तंत्र दोनों के ही लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। पक्षियों के द्वारा ही फूलों में परागकण प्रक्रिया, बीज फैलाव एवं कीट नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण काम किए जाते हैं। साथ ही यह पर्यटन और फोटोग्राफी जैसी प्रमुख आर्थिक लाभ और लोगों को रोजगार का भी जरिया हैं।
विश्व प्रवासी पक्षी दिवस की शुरुआत?
विश्व प्रवासी पक्षी दिवस मनाने की शुरुआत साल 2006 में अफ्रीकी-यूरेशियन प्रवासी जल पक्षी संरक्षण समझौते (AEWA) के सचिवालय द्वारा वन्यजीवों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण (CMS) पर कन्वेंशन के सचिवालय के सहयोग से की गई थी।



उपेंद्र द्विवेदी US आर्मी वॉर कॉलेज के इ...
जापान ने रक्षा निर्यात नियमों में संशोधन...
सिंधु जल को लेकर पाकिस्तान की गुहार: यूए...


