Categories: Imp. days

विश्व समुद्री दिवस 2022: थीम, महत्व और इतिहास

प्रत्येक वर्ष सितंबर महीने के अंतिम गुरुवार को विश्व समुद्री दिवस (World Maritime Day) मनाया जाता है। इस वर्ष 29 सितंबर को विश्व समुद्री दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन उस भूमिका को उजागर करता है जो प्रत्येक समुद्री अधिकारी, सेवा एजेंट और नाविक अपने व्यक्तिगत जीवन में निभाते हैं। समुद्र में जीवन कठिन है। लंबे समय तक, अनिश्चित वेतन और महीनों तक अपने परिवार से अलग रहने की तीव्र चुनौती होती है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

विश्व का लगभग 80% व्यापार समुद्र के माध्यम से होता है। यह माल का कम लागत वाला परिवहन प्रदान करता है और इस प्रकार सतत समुद्री विकास को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है। नाविकों की आवाज को सुनने और समझने के लिए विश्व समुद्री दिवस मनाया जाता है। शिपिंग उद्योग 15 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देता है। भारत हर साल 5 अप्रैल को अपना समुद्री दिवस मनाता है।

विश्व समुद्री दिवस 2022: थीम

 

वर्ष 2022 में विश्व समुद्री दिवस 2022 का थीम ‘हरित नौवहन के लिए नई तकनीकें’ या ‘न्यू टेक्नोलॉजीज फॉर ग्रीनर शिपिंग (New Technologies for Greener Shipping)’ है। यह थीम किसी को पीछे न छोड़ते हुए समुद्री क्षेत्र में पर्यावरण के अनुकूल एक स्थायी भविष्य को समर्थन देने के महत्व पर जोर देता है।

 

विश्व समुद्री दिवस 2022: इतिहास

 

शिपिंग उद्योग को नियमित करने के लिए साल 1948 में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) की स्थापना की गई थी। अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) एक व्यापक ढांचा रखता है जिसमें तकनीकी सहयोग, पर्यावरण विनियमन, कानूनी उपाय और इसमें सभी कर्मचारियों की सुरक्षा शामिल है। वर्तमान में, IMO में 175 सदस्य राज्य और 3 सहयोगी सदस्य हैं। पहला विश्व समुद्री दिवस 17 मार्च 1978 को मनाया गया था।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम;
  • अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन की स्थापना: 17 मार्च 1958;
  • अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के संस्थापक: संयुक्त राष्ट्र;
  • अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन महासचिव: किटक लिम.

Find More Important Days Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago