मैराथन के विश्व रिकॉर्ड धारक और पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण के प्रबल दावेदार केल्विन किप्टम की पश्चिमी केन्या में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। वे 24 साल के थे। 24 साल के किप्टम और उनके कोच की मौत की खबर से खेल जगत शोक में डूब गया है। कार में तीन लोग सवार थे, दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक को अस्पताल ले जाया गया। केलविन किप्टम को वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े 5 महीने से भी कम समय हुआ था।
केल्विन ने मैराथन में तब तहलका मचाया था जब उन्होंने पिछले साल अक्तूबर में शिकागो में विश्व रिकॉर्ड 2:00:35 का समय लेकर स्वर्ण जीता था। उन्होंने साथी केन्याई एलियुड किपचोगे के पिछले रिकॉर्ड को 34 सेकंड से तोड़ा था। केल्विन उस समय सिर्फ 23 वर्ष के थे और केवल अपने तीसरे मैराथन में प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। लंदन मैराथन में 2:01:25 के कोर्स रिकॉर्ड में जीत के साथ उन्हें पुरुषों की आउट-ऑफ-स्टेडिया इवेंट के लिए 2023 वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर नामित किया गया।
केल्विन किप्टम ने 2019 में इंटरनेशनल लेवल पर डेब्यू किया और लिस्बन हाफ मैराथन में 59:54 का समय लेकर 5वें स्थान पर रहे। साथ ही वे पेरिस ओलिंपिक के लिए चुनी गई केन्याई टीम का हिस्सा रहे।
केलविन किपटुम ने पिछले साल की चिकागो मैराथन में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन वो अप्रैल 2024 में रोटरडम मैराथन में शामिल होने वाले थे। वो दो घंटे में मैराथन पूरी करने की उम्मीद कर रहे थे और ऐसा करने वाले वो दुनिया के पहले धावक बनते।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
सीमा सड़क संगठन के 'प्रोजेक्ट चेतक' ने बीकानेर में अपना 47वां स्थापना दिवस मनाया। यह…
विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (IDSDP) हर साल 6 अप्रैल को दुनिया…
AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…
बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…
भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…
भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…