विश्व होम्योपैथी दिवस (World Homeopathy Day) होम्योपैथी और चिकित्सा की दुनिया में इसके योगदान के बारे में जागरूकता बढाने के लिए हर साल 10 अप्रैल को मनाया जाता है. यह दिन जर्मन चिकित्सक डॉ. क्रिश्चियन फ्राइडरिक सैम्यूल हानेमान (Dr Christian Friedrich Samuel Hahnemann) की जयंती को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है, जिन्हें होम्योपैथी नामक वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति का संस्थापक माना जाता है. वर्ष 2021 में हानेमान का 266वां जन्मदिन मनाया गया है.
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
विश्व होम्योपैथी दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन
- केन्द्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (Central Council for Research in Homoeopathy-CCRH), आयुष मंत्रालय, ने नई दिल्ली में 10 और 11 अप्रैल, 2021 से #WorldHomoeopathyDay के अवसर पर दो दिवसीय वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन किया.
- सम्मेलन का विषय “होम्योपैथी – एकीकृत चिकित्सा के लिए रोडमैप (Homoeopathy – Roadmap for Integrative Medicine)” है.
- उद्देश्य: एकीकृत देखभाल में होम्योपैथी के एक प्रभावी और कुशल समावेश की दिशा में रणनीतिक क्रियाओं की पहचान करने के लिए नीति निर्माताओं और विशेषज्ञों के अनुभव का आदान-प्रदान.
Find More Important Days Here








G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


