Categories: Summits

विश्व हिंदी सम्मेलन फिजी में होगा आयोजित

भारत की राजभाषा हिंदी की प्रसिद्धि विश्व के कई क्षेत्रों में लगातार बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में 12वां विश्व हिंदी सम्मेलन इस बार फिजी में आयोजित किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस महीने के अंत में फिजी सरकार के समर्थन से 12वां विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन उनके देश में किया जाएगा। विदेश मंत्रालय के द्वारा आयोजित 12वां विश्व हिंदी सम्मेलन दक्षिण प्रशांत देश के नाडी में 15 से 17 फरवरी के दौरान आयोजित किया जाएगा।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

मुख्य बिंदु

 

  • 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन के आयोजन के लिए भारत से 270 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल फिजी का दौरा करेंगे। साथ ही इस बार के हिंदी सम्मेलन में 50 देशों के प्रतिनिधियों के भाग लेने की भी उम्मीद की जा रही है।
  • बता दें कि फिजी दक्षिण प्रशांत में 300 से अधिक दीपों का एक द्वीप समूह है। 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन के कार्यक्रम का उद्घाटन 15 फरवरी को विदेश मंत्री एस जयशंकर और फिजी के प्रधानमंत्री सित्विनी राबुका का के द्वारा किया जाएगा।
  • फिजी में विश्व हिंदी सम्मेलन के आयोजन करने का फैसला पहले ही ले लिया गया था। पिछले साल मॉरीशस में विश्व हिंदी सम्मेलन के दौरान 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन फिजी में आयोजित करने का फैसला लिया गया था।
  • सम्मेलन के दौरान भारत और अन्य देशों के हिंदी विद्वानों को हिंदी भाषा में उनके असाधारण योगदान के लिए “विश्व हिंदी सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।
  • 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन की थीम हिंदी-पारंपरिक ज्ञान से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक रखी गई है। इस थीम से भारत यह दिखाना चाहता है कि जहां एक तरफ हम अपने पारंपरिक ज्ञान का सम्मान कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ यह दिखा रहे हैं कि हिंदी तकनीकी प्रगति के साथ साथ चलने में सफल रही है।
  • फिजी पहली बार सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है और बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय का घर है। प्रशांत द्वीप देश की 37 प्रतिशत से अधिक आबादी भारतीय मूल की है, जिसमें कई अंग्रेजी और फिजियन के साथ फिजी की तीन आधिकारिक भाषाओं में से एक हिंदी बोलती हैं।

Find More News related to Summits and Conferences

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago