विश्वभर में अक्टूबर महीने के पहले सोमवार को ‘विश्व पर्यावास दिवस’ मनाया जाता है। इसे ‘विश्व आवास दिवस’ भी कहा जाता है। राज्य या कस्बों और शहरों की स्थिति को प्रतिबिंबित करने और सभी के लिए पर्याप्त आश्रय या आवास के मूल अधिकार को बढ़ावा देने के लिए विश्व पर्यावास दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य वर्तमान पीढ़ी को यह याद दिलाना है कि वे भावी पीढ़ी के पर्यावास (Habitat) हेतु उत्तरदायी हैं।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
दरअसल इस दिन को मनाने का उद्देश्य मनुष्य के मूल अधिकारों की पहचान करना और उसे पर्याप्त आश्रय देना है। साथ ही कस्बों और शहरों की स्थिति में सुधार लाना है। गरीबी को खत्म करने के लिए जरुरी कार्रवाई करना है। शहरों और मानव बस्तियों में बढ़ती असमानता को कम करना है।
संयुक्त राष्ट्र हर साल इस दिन के लिए एक खास थीम भी जारी करता हैं, जिसके जरिए आम आदमी के जीवन में मूलभूत चीजों का आभाव ना हो, इसके लिए प्रयास किए जाते हैं। इस साल की थीम – ‘Mind the Gap। Leave no one and place behind’ है।
बता दें एक तरफ जहां कुछ लोग बड़े-बड़े घरों में शान और शौकत से रहते हैं जबकि दूसरी तरफ कई लोगों के पास रहने के लिए सुरक्षित घर तक नहीं है। एक सर्वे के मुताबिक पूरी दुनिया में लगभग 10 करोड़ लोग बेघर है जबकि 1.6 अरब लोग बेहद घटिया आवास में रह रहे हैं। विश्वभर में झोपड़पट्टी में रहने वाले निवासियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है।
गौरतलब है कि वर्ष 1985 में संयुक्त राष्ट्र ने प्रत्येक वर्ष अक्तूबर माह के पहले सोमवार को विश्व पर्यावास दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। पहली बार वर्ष 1986 में विश्व पर्यावास दिवस मनाया गया था, जिसकी थीम ‘शेल्टर इज़ माई राईट’ (Shelter is My Right) रखी गई थी।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
भारत घरेलू सेमीकंडक्टर (चिप) निर्माण को मजबूत करने और वैश्विक सेमीकंडक्टर केंद्र बनने के लक्ष्य…
NITI Aayog ने फिसकल हेल्थ इंडेक्स 2026 (Fiscal Health Index 2026 का दूसरा वार्षिक संस्करण…
छत्तीसगढ़ की राज्य मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 के मसौदे को मंजूरी दे…
भारतीय पैरा एथलीट शैलेश कुमार ने विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में स्वर्ण पदक जीतकर…
नई दिल्ली में प्योरएयर टॉवर (PureAir Tower) नामक भारत का पहला माइक्रोएल्गी आधारित एयर प्यूरीफिकेशन…
भारत की महिला हॉकी टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया…