विश्व हाथी दिवस 2024: जानें इतिहास और महत्व

हर साल 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) मनाया जाता है। इस दिन हाथियों, उनके आवास और वो जिन परेशानियों का सामना करते हैं, उस बारे में लोगों को जागरुक बनाने का प्रयास किया जाता है। हाथी हमारे पर्यावरण को बचाने में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। इस दिन उनकी अहमियत के बारे में भी लोगों को जागरूक बनाने की कोशिश की जाती है (World Elephant Day Celebrations)।

क्या है इस दिन को मनाने की शुरुआत?

इतने महत्वपूर्ण होने के बावजूद हाथियों के संरक्षण के लिए World Elephant Day की शुरुआत काफी देर से की गई। एक कैनेडियन फिल्ममेकर पेट्रिसिया सिम्स और एचएम क्वीन सिरिकिट ने अन्य संरंक्षणकारियों के साथ मिलकर इस दिन को मनाने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने इंसानों द्वारा जंगल काटकर हाथियों के आवास को नष्ट करने, उनके इलाकों में घुसपैठ करने और उनका शिकार करने के खिलाफ आवाज उठाई थी और इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई।

क्या है इस साल की थीम?

इस साल विश्व हाथी दिवस की थीम बेहद खास चुनी गई है। इस साल की थीम है- “Personifying Prehistoric Beauty, Theological Relevance, and Environmental Importance”, यानी “प्रागैतिहासिक सौंदर्य, धार्मिक प्रासंगिकता और पर्यावरणीय महत्व को व्यक्त करना”।

क्यों मनाया जाता है विश्व हाथी दिवस?

हाथी को कई क्षेत्रों और संस्कृतियों में पवित्र और शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में भी हाथियों को भगवान गणेश का स्वरूप माना जाता है और कई जगहों पर इनकी पूजा भी की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अलावा, ये पर्यारण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। ये वॉटर होल्स बनाते हैं, बीजों को इधर-उधर फैलाने में मदद करते हैं, जिससे नई-नई जगहों पर भी पौधे उगते हैं। ऐसे कई कारणों से हाथी पर्यावरण के लिए बेहद अहम माने जाते हैं और इसलिए इन्हें संरक्षित करना बेहद जरूरी है। हाथी बेहद समझदार, शांत और बुद्धिमान होते हैं, जिसके कारण इनका इंसानों के साथ भी अच्छा रिश्ता बनता है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago