विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) ने अपनी वर्ष 2021 की वार्षिक बैठक सिंगापुर में आयोजित करने का फैसला किया है, पहले इसे ल्यूसर्न-बर्गेनस्टॉक, स्विट्जरलैंड में 13 से 16 मई 2021 के दौरान आयोजित करने के लिए निर्धारित किया गया था। स्विट्जरलैंड से वार्षिक फोरम को स्थानांतरित करने का निर्णय यूरोप में बढ़ती कोविड -19 महामारी को देखते हुए लिया गया है।
वर्ष 1971 में हुई स्थापना के बाद से यह दूसरी मौका होगा जब फोरम को स्विट्जरलैंड के बाहर आयोजित किया जाएगा। इससे पहले साल 2002 में, न्यूयॉर्क में 9/11 हमले के बाद अमेरिकी लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए मंच का आयोजन किया गया था। यह बैठक आम तौर पर स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित की जाती है, लेकिन मौजूदा कोविड के चलते बैठक को पहली बार अक्टूबर 2020 में ल्यूसर्न-बर्गेनस्टॉक, स्विट्जरलैंड में स्थानांतरित कर दिया गया था। अब पुनः इसके आयोजन स्थल को सिंगापुर में स्थानांतरित कर दिया गया है। हालंकि इसके 2022 में स्विट्जरलैंड के दावोस वापस आने की उम्मीद है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण
तथ्य-
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 'पास्ट रिस्क एंड रिटर्न वेरिफिकेशन एजेंसी' (PaRRVA) को…
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र राज्य कैबिनेट ने महत्वाकांक्षी 'महाराष्ट्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नीति…
सुप्रीम कोर्ट ने 29 अप्रैल 2026 को एक केस की सुनवाई के दौरान मौलिक अधिकारों…
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) 'E-PRAAPTI' नाम से एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा…
भारतीय रिज़र्व बैंक ने आपदा-प्रभावित क्षेत्रों के लिए लोन रीस्ट्रक्चरिंग के लिए संशोधित दिशानिर्देश पेश…
भारत और श्रीलंका ने 21 से 28 अप्रैल तक कोलंबो में द्विपक्षीय डाइविंग अभ्यास 'IN–SLN…