वर्ल्ड डाउन सिंड्रोम डे 2024: थीम और महत्व

हर साल 21 मार्च को डाउन सिंड्रोम डे पूरी दुनिया में मनाया जाता है। दरअसल, यह एक जेनेटिक बीमारी है। डाउन सिंड्रोम वाले बच्चे आम बच्चों से अलग होते हैं। डाउन सिंड्रोम (Down Syndrome) एक जेनेटिक बीमारी है जिसके बारे में जागरूकता फैलाने के लिए World Down Syndrome Day मनाया जाता है।

दुनिया में हर साल लगभग तीन हजार से पांच हजार बच्चे इस डाउन सिंड्रोम बीमारी के साथ पैदा होते हैं। डाउन सिंड्रोम से पीड़ित लोगों की देखभाल और जरूरतों को पूरा करने के लिए नियमित तौर पर मेडिकल जांच के अलावा फिजियोथेरेपी, मेंटल थेरेपी, स्पीच थेरेपी, काउंसलिंग वगैरह को आजमाया जाता है। डाउन सिंड्रोम को लेकर स्टीरियोटाइप को खत्म करने की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

 

वर्ल्ड डाउन सिंड्रोम डे 2024 की थीम और उसका महत्व

डाउन सिंड्रोम इंटरनेशनल नेटवर्क न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 21-22 मार्च 2024 को 13वें वर्ल्ड डाउन सिंड्रोम डे सम्मेलन (डब्ल्यूडीएसडीसी) की मेजबानी करेगा। इस साल ‘एंड द स्टीरियोटाइप’ ही इवेंट की थीम है। डाउन सिंड्रोम और बौद्धिक विकलांगता वाले लोगों के साथ आम लोगों की तरह व्यवहार नहीं करना सबसे बड़ी रूढ़िवादिता है। उनके साथ बच्चों जैसा व्यवहार करना, उन्हें समाज से लगभग बाहर कर देना, उन्हें कमतर आंका जाना या उनके साथ कभी-कभी दुर्व्यवहार भी किया जाना सबसे बड़ी रूढ़िवादिता है. वर्ल्ड डाउन सिंड्रोम डे 2024 इसी रूढ़िवादिता को खत्म करने की अपील करता है।

 

वर्ल्ड डाउन सिंड्रोम डे: इतिहास

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने दिसंबर, 2011 में घोषणा की थी कि हर साल 21 मार्च को वर्ल्ड डाउन सिंड्रोम डे के रूप में मनाया जाएगा। महासभा ने 21 मार्च, 2012 को पहला वर्ल्ड डाउन सिंड्रोम डे मनाया। इसके तहत सभी सदस्य राज्यों, संयुक्त राष्ट्र प्रणाली से जुड़े संगठनों और बाकी अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ-साथ गैर-सरकारी संगठनों और प्राइवेट सेक्टर सहित सिविल सोसायटी से डाउन सिंड्रोम के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए इस खास दिन को मनाने की अपील की।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

कौन हैं भूमिका श्रेष्ठा? नेपाल की पहली ट्रांसजेंडर महिला सांसद बनकर रचा इतिहास

भूमिका श्रेष्ठा (Bhumika Shrestha) 37 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता, 16 मार्च 2026 को नेपाल की पहली…

13 hours ago

क्या है 3D डिजिटल ट्विन्स? टेक दिग्गजों की बड़ी रणनीति समझिए

Adobe ने NVIDIA के साथ साझेदारी कर 3D डिजिटल ट्विन तकनीक को बड़े स्तर पर…

13 hours ago

बड़ा अपडेट: ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ बिल पर JPC को अतिरिक्त समय

लोकसभा ने ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ प्रस्ताव की समीक्षा कर रही संयुक्त संसदीय समिति (JPC)…

14 hours ago

HDFC बैंक में बड़ा बदलाव: चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती का अचानक इस्तीफा

HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने 19 मार्च 2026 को अपने पद से इस्तीफा…

14 hours ago

नीता अंबानी को मानवीय कार्यों के लिए मिला बड़ा सम्मान

रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और अध्यक्ष नीता अंबानी को कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (KISS)…

14 hours ago

फ्लोटिंग LiDAR बुआ सिस्टम: कैसे काम करता है और क्यों है जरूरी?

भारत ने समुद्री तकनीक के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए फ्लोटिंग LiDAR…

15 hours ago