Home   »   World Chagas Disease Day यानि विश्व...

World Chagas Disease Day यानि विश्व चगास रोग दिवस: 14 अप्रैल

World Chagas Disease Day यानि विश्व चगास रोग दिवस: 14 अप्रैल |_3.1
World Chagas Disease Day यानि विश्व चगास रोग दिवस 14 अप्रैल अर्थात आज विश्व भर में मनाया जाएगा। विश्व में पहली बार 14 अप्रैल 2020 को पहला विश्व चगास रोग दिवस मनाया जाना है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य चोगा रोग (कीड़ो द्वारा होने वाले रोगों) और “silent and silenced disease” के बारे में जागरूकता फैलाना है।  

चगास रोग का इतिहास:

इस बीमारी का नाम डॉ कार्लोस जस्टिनियानो रिबेरो चगास के नाम पर रखा गया है। उन्होंने 14 अप्रैल 1909 को ब्राजील में इस बीमारी के पहले रोगी का उपचार किया था। चगास एक संक्रामक रोग जो ट्रियाटोमाइन कीट के मल में पाए जाने वाले परजीवी की वजह से होता है. चागस रोग उन स्थानों पर सामान्य है जहां ट्रिएटोमाइन कीड़ा ट्राइपानोसोमा क्रूज़ी परजीवी फैलाता है। यह एक हल्का रोग है जिसमें सूजन और बुखार हो सकता है, जो लंबे समय तक भी चल सकता है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड.
  • डब्लूएचओ के महानिदेशक: टेड्रोस एडहानॉम.
  • डब्ल्यूएचओ की स्थापना: 7 अप्रैल 1948.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *