Home   »   विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा...

विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा का नाम 2023 की महान आप्रवासियों की सूची में शामिल किया गया

विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा का नाम 2023 की महान आप्रवासियों की सूची में शामिल किया गया |_3.1

विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा का नाम एक प्रतिष्ठित परोपकारी संगठन की ओर से तैयार की गई 2023 की ग्रेट इमिग्रेंट्स (महान प्रवासियों) की सूची में शामिल किया गया है। अपने योगदान और कार्यों से अमेरिका और उसके लोकतंत्र को समृद्ध और मजबूत करने प्रवासियों को इस सूची में शामिल किया गया है। इसी महीने (जून 2023) में विश्व बैंक के प्रमुख बने बंगा संस्थान का नेतृत्व करने वाले पहले भारतीय मूल के अमेरिकी हैं। वह कार्नेगी कॉर्पोरेशन ऑफ न्यूयॉर्क की ओर से बनाई गई इस वर्ष की महान प्रवासियों की सूची में शामिल भारतीय मूल के एकमात्र व्यक्ति हैं।

 

महान अप्रवासी सूची क्या है?

 

न्यूयार्क का कॉरनेज कॉरपोरेशन (Carnegie Corporation) हर साल अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह लिस्ट जारी करता है। अमेरिका 4 जुलाई को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। बंगा सहित इस लिस्ट में कुल 35 लोगों को जगह मिली है। जो कि दुनिया के 33 देशों से आकर अमेरिका में बस गए। इस लिस्ट में ऑस्कर अवॉर्ड विजेता एक्टर हुए क्वॉन, एक्टर पेड्रो पॉस्कल,नोबेल पुरस्कार विजेता हॉफमैन एंड गुइडो इमबेन्स आदि को जगह मिली है। स्कॉटलैंड के कॉरनेज के सम्मान में यह पुरस्कार दिए जाते हैं।

 

अजय बंगा का करियर

 

बंगा ने अपने करियर की शुरुआत भारत में की थी। वे 13 वर्षों तक नेस्ले इंडिया से जुड़े गए। वे दो वर्षों के लिए पेप्सीको से भी जुड़े। 1996 में वे सिटीग्रुप से जुड़े और एशिया पेसिफिक क्षेत्र के सीईओ के रूप में काम किया। अमेरिका आने के बाद बंगा ने मास्टरकार्ड के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में 12 वर्षों तक काम किया। विश्व बैंक का मुखिया चुने जाने से पहले, बंगा जनरल अटलांटिक में उपाध्यक्ष थे। वे साइबर रेडीनेस इंस्टीट्यूट के सह-संस्थापक भी हैं और न्यूयॉर्क के इकोनॉमिक क्लब के उपाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने काम किया है।

 

Find More Awards News Here

Priya A.S. received Sahitya Akademi Award 2023 for children's literature_110.1

 

 

 

FAQs

विश्व बैंक में कितने देश है?

विश्व बैंक में 189 देश सदस्य हैं। विश्व बैंक का सदस्य बनने के लिये किसी भी देश को पहले अन्तरराष्ट्रीय वित्त निगम का सदस्य बनना ज़रूरी होता है।