Categories: Uncategorized

वर्ल्ड बैंक की सहयोगी कम्पनी IFC महिंद्रा फाइनेंस में करेगी 200 मिलियन डॉलर निवेश

वर्ल्ड बैंक समूह की इकाई अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (IFC) ने महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MMFSL) में करीब 200 मिलियन डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है। महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MMFSL) एक ग्रामीण NBFC (गैर-बैंकिंग ऋण कंपनी) है, जिसका उद्देश्य  कम आय वाले राज्यों में सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (MSMEs) के वित्तपोषण के लिए एक विशेष ‘पूल’ बनाना है।
IFC अपने खाते से 75 मिलियन डॉलर का निवेश करेगा और शेष 125 मिलियन डॉलर समानांतर ऋण से जुटा रहा है। वहीं, महिंद्रा फाइनेंस ने इस फंड में 225 मिलियन डॉलर का निवेश करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। इसमें से कम से कम 100 मिलियन डॉलर महिलाओं के स्वामित्व वाले MSMEs के लिए रखे जाएंगे।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम का गठन: 20 जुलाई, 1956
  • अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम का मुख्यालय: वाशिंगटन, डी.सी., यू.एस.
  • अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम की सदस्यता: 184 देश
  • इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन के सीईओ: फिलिप ले हौएरौ (Philippe Le Houerou)
स्रोत: द लाइवमिंट
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago