Categories: Uncategorized

विश्व बैंक ने बांग्लादेश के लिए मंजूर की 1.05 बिलियन अमरीकी डालर की राशि

विश्व बैंक ने COVID-19 महामारी के मद्देनजर बांग्लादेश में रोजगार सृजन करने और आर्थिक सुधार को बढ़ावा देने के लिए तीन परियोजनाओं के लिए 1.05 बिलियन अमरीकी डालर की राशि मंजूरी की है। यह तीन परियोजनाए है: निजी निवेश और डिजिटल उद्यमिता (PRIDE), डिजिटल सरकार और अर्थव्यवस्था (EDGE) और दूसरा प्रोग्रामेटिक जॉब्स डेवलपमेंट पॉलिसी क्रेडिट, इनसे नौकरियों के सृजन अर्थव्यवस्था में मदद करने और विशेष आर्थिक क्षेत्र में प्रत्यक्ष निजी निवेश को प्रोत्साहित करने की उम्मीद है।
तीन परियोजनाओं के बारे में:


Private Investment and Digital Entrepreneurship (PRIDE):

निजी निवेश और डिजिटल उद्यमिता (PRIDE) 500 मिलियन अमरीकी डालर मूल्य की परियोजना है। यह बांग्लादेश में चुने गए आर्थिक क्षेत्रों और सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी पार्कों में सामाजिक और पर्यावरण मानकों को बढ़ावा देगी। यह ढाका के पहले डिजिटल उद्यमशीलता केंद्र जनता सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी पार्क के निर्माण का भी नेतृत्व करेगा और राष्ट्र को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के 2 बिलियन डॉलर आकर्षित करने में मदद करेगा। इसके अलावा यह 1.5 लाख से अधिक नौकरियों का सृजन करेगा जिसमें एक निश्चित प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित होगा।
Enhancing Digital Government and Economy (EDGE):

डिजिटल गवर्नमेंट और इकोनॉमी को प्रोत्साहित करना (EDGE) 295 मिलियन अमरीकी डालर की परियोजना है। यह सभी सरकारी एजेंसियों के लिए एक एकीकृत, क्लाउड-कंप्यूटिंग डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म बनाएगा और साइबर-सुरक्षा को बढ़ाएगा। यह एक डिजिटल नेतृत्व अकादमी भी स्थापित करेगा, जिससे 1 लाख रोजगार पैदा होंगे और साथ ही 1 लाख युवाओं को डिजिटल तकनीकों में प्रशिक्षित भी करेगा।
Second Programmatic Jobs Development Policy Credit:

सेकंड प्रोग्राममैटिक जॉब्स डेवलपमेंट पॉलिसी क्रेडिट 250 मिलियन अमरीकी डालर मूल्य की परियोजना है, जो COVID-19 संकट में सरकार की प्रतिक्रिया में मदद करने के लिए राजकोषीय जगह बनाएगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री: शेख हसीना; राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका.
  • विश्व बैंक के अध्यक्ष: डेविड मलपास.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

12 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

12 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

13 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

13 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

14 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

14 hours ago