Categories: Uncategorized

विश्व बैंक ने पश्चिम बंगाल में जल परिवहन में सुधार के लिए 105 मिलियन डॉलर के ऋण को दी मंजूरी

 

विश्व बैंक ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में अंतर्देशीय जल परिवहन अवसंरचना में सुधार करने के लिए भारत सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार के साथ 105 मिलियन डॉलर (करीब 10.5 करोड़ डॉलर) की परियोजना पर हस्ताक्षर किए हैं। इंटरनेशन बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट (IBRD) से 105 मिलियन डॉलर के ऋण की परिपक्वता अवधि 7 साल की छूट अवधि के साथ 17 साल है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

पश्चिम बंगाल अंतर्देशीय जल परिवहन, रसद और स्थानिक विकास परियोजना हुगली नदी के पार यात्री और माल ढुलाई की सुविधा में सुधार के साथ-साथ कोलकाता महानगर क्षेत्र में पहुंच में सुधार करेगी, जिससे इसके नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा और  राज्य के लॉजिस्टिक क्षेत्र के विकास के प्रति योगदान होगा। इस परियोजना में कोलकाता महानगर क्षेत्र (Kolkata Metropolitan Area) सहित दक्षिणी पश्चिम बंगाल के पांच सबसे ज्यादा आबादी वाले जिलों को शामिल किया जाएगा, जहां  लगभग 3 करोड़ अथवा पश्चिम बंगाल की एक तिहाई आबादी रहती है।

परियोजना के बारे में:

  • पहले चरण में, इस परियोजना से अंतर्देशीय जल परिवहन प्रणाली की क्षमता बढ़ेगी और सुरक्षा में सुधार होगा, मौजूदा घाटों के पुनर्वास सहित उन्नत डिजाइन की नई फेरी खरीदी जाएंगी; और 40 स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक गेट लगाए जाएंगे।
  • दूसरे चरण में, टर्मिनलों और घाटों सहित यात्री आवाजाही के लिए दीर्घकालिक निवेश को समर्थन दिया जाएगा; सबसे ज्यादा खतरनाक और व्यस्त रूटों व पारगमन बिंदुओं पर रात्रि परिवहन सुनिश्चित होगा; और रो-रो जहाजों में निजी क्षेत्र के निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा जिससे हुगली नदी पर ट्रकों की आवाजाही आसान हो जाएगी।
  • इसके अलावा, यह परियोजना दिव्यांगजनों के अनुकूल सुविधाओं की सुविधा प्रदान करेगी, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी और IWT विभाग के साथ-साथ नौका ऑपरेटरों के साथ महिलाओं के रोजगार को प्रोत्साहित करेगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री: ममता बनर्जी; राज्यपाल: जगदीप धनखड़.

Find
More State in News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

Goldman Sachs की चेतावनी: 2026 में भारत की ग्रोथ धीमी, बढ़ सकते हैं रेट

वैश्विक निवेश बैंक Goldman Sachs ने भारत की GDP वृद्धि दर के अनुमान को 2026…

11 hours ago

Delhi Green Budget 2026: बढ़ते प्रदूषण पर सख्त कदम, जानें क्या है खास

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 24 मार्च 2026 को वर्ष 2026-27 का बजट पेश…

11 hours ago

विश्व टीबी दिवस 2026: तिथि, विषय, इतिहास, महत्व और चुनौतियाँ

विश्व टीबी दिवस (World TB Day) हर वर्ष 24 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष…

12 hours ago

अंतरराष्ट्रीय सत्य का अधिकार दिवस 2026: न्याय, स्मृति और मानव गरिमा का महत्व

अंतरराष्ट्रीय सत्य के अधिकार दिवस (International Day for the Right to Truth) हर वर्ष 24…

14 hours ago

ईरान स्ट्राइक पर डोनाल्ड ट्रम्प का ब्रेक: क्या है इसके पीछे की रणनीति?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 23 मार्च 2026 को घोषणा की कि संयुक्त राज्य…

15 hours ago

वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026: किन देशों पर बढ़ा खतरा, क्या कहते हैं आंकड़े?

वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026 (Global Terrorism Index 2026) जारी किया गया है, जो यह दर्शाता…

16 hours ago