World Archery (विश्व तीरंदाजी) ने भारत पर चल रहे कुछ शर्तों के साथ निलंबन को हटा दिया है और इसलिए भारतीय तीरंदाज अब आगामी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे. विश्व तीरंदाजी ने भारतीय तीरंदाजी संघ (Archery Association of India ) को खेल में गुड गवर्नेंस सुनिश्चित करने के लिए विश्व तीरंदाजी संविधान द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने की सलाह दी है. विश्व निकाय ने नियमों और अन्य गतिविधियों के अनुपालन के बारे में आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया को हर तीन महीने में विश्व निकाय को रिपोर्ट करने की सलाह दी है.
हाल ही में, दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार और विश्व तीरंदाजी के तहत आयोजित चुनाव में अर्जुन मुंडा को भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI) का अध्यक्ष चुना गया था.









G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


